Docters day news: समाज को स्वस्थ और सुरक्षित रखने में डॉक्टर्स का सबसे बड़ा योगदान: बबला शुक्ला

गुरुकृपा मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल में हुआ भव्य स्वागत समारोह

बैतूल। गुरुकृपा मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल, बडोरा बैतूल में डॉक्टर्स डे के अवसर पर एक भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें जिले के कोने-कोने से आए सभी डॉक्टरों का स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। जिला हॉस्पिटल के सभी डॉक्टर और वरिष्ठ डॉक्टरों का स्वागत गुरकृपा हॉस्पिटल के संचालक डॉ. कृष्णा पाटनकर ने पुष्पगुच्छ से सम्मानित कर किया।

इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सीएमएचओ डॉ. रविकांत उइके और डॉ. अशोक बारंगा थे। इसके साथ ही भाजपा जिलाध्यक्ष बबला शुक्ला, गायत्री परिवार के दक्षिण जोन के प्रभारी उत्तम गायकवाड़, मुन्ना यशवंत मानकर, दिनेश महस्की, कपिल डांगे और अविनाश खंडाग्रे भी उपस्थित थे। कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. रविकांत उइके, डॉ. अशोक बारंगा, डॉ. नागले, डॉ. मनीष लश्करे, डॉ. नितिन राठी, डॉ. वसंत श्रीवास्तव, डॉ. सूर्या पटेल, डॉ. रंजीत परिहार, डॉ. चंद्रभान रघुवंशी, डॉ. उदय चकोटिया, डॉ. विनय चौहान और डॉ. अरुण जयसिंहपूरे सहित जिले भर के डॉक्टरों का सम्मान किया गया।

भाजपा जिलाध्यक्ष बबला शुक्ला ने अपने संबोधन में डॉक्टरों के योगदान और उनकी निस्वार्थ सेवाओं की सराहना की। उन्होंने कहा, समाज को स्वस्थ और सुरक्षित रखने में डॉक्टर का सबसे बड़ा योगदान होता है। डॉक्टरों की सेवा को सच्चे अर्थों में नमन करना हमारा कर्तव्य है। डॉक्टरों का सम्मान और सराहना उनके कार्य के प्रति समाज की कृतज्ञता को दर्शाता है। यह सम्मान उनके कठिन परिश्रम, समर्पण और उन बलिदानों के लिए है जो वे हमारे स्वास्थ्य और भलाई के लिए करते हैं। चाहे वह आपातकालीन स्थिति हो या सामान्य स्वास्थ्य देखभाल, डॉक्टरों की सेवाएँ अनमोल होती हैं।

— डॉक्टर समाज का आधारस्तंभ —

गायत्री परिवार के दक्षिण जोन के प्रभारी उत्तम गायकवाड़ ने कहा डॉक्टर समाज का आधारस्तंभ होते हैं क्योंकि वे स्वास्थ्य सेवा के माध्यम से लोगों के जीवन को बेहतर बनाते हैं। समाज में उनकी भूमिका इतनी महत्वपूर्ण है कि उन्हें सही मायनों में समाज का आधारस्तंभ कहा जा सकता है। मुख्य अतिथि डॉ. रविकांत उइके और डॉ. अशोक बारंगा ने भी डॉक्टरों की मेहनत और समर्पण की प्रशंसा करते हुए, इस प्रकार के आयोजनों के महत्व पर प्रकाश डाला। समारोह में सभी उपस्थित डॉक्टर्स ने एक-दूसरे के साथ विचार-विमर्श किया और अपने अनुभव साझा किए। इस आयोजन ने चिकित्सा समुदाय के सदस्यों को एक मंच पर लाकर उनकी एकजुटता और सामूहिक प्रयासों को बल दिया। डॉक्टरस डे पर आयोजित यह कार्यक्रम गुरुकृपा मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल के लिए एक यादगार दिन साबित हुआ। यह आयोजन चिकित्सा क्षेत्र के महत्व को रेखांकित करता है और समाज में डॉक्टरों की भूमिका को पुनः स्थापित करता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button