MANDI BHAV TODAY : समर्थन मूल्य पर खरीदी प्रारंभ होते ही मंडी में मूंग के दाम 8 हजार पर पहुंचे

Moong at support price मध्यप्रदेश में समर्थन मूल्य पर मूंग की खरीदी प्रारंभ होते ही कृषि उपज मंडियों में भी मूंग के दाम तेज होने लगे हैं। सोमवार को बैतूल जिले के बडोरा में स्थित कृषि उपज मंडी में मूंग के अधिकतम दाम 8 हजार रुपये प्रति क्विंटल पर पहुंच गए। जबकि शनिवार को कृषि उपज मंडी में मूंग के अधिकतम दाम 7751 रुपये प्रति क्विंटल थे। मूंग के दाम में  तेजी से किसानों को बड़ी राहत मिल गई है।

सोमवार को बैतूल मंडी में मूंग की आवक 93 बोरा की हुई जिसकी नीलामी न्यूनतम 6500 रुपये से लेकर अधिकतम 8000 रुपये प्रति क्विंटल के बीच हुई। मंडी में उड़द के दाम भी 8181 रुपये प्रति क्विंटल पहुंच गए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button