CRIME NEWS : चाकू लेकर मारपीट करने वाले चार आरोपित गिरफ्तार, पुलिस ने जुलूस निकाला

CRIME NEWS : बैतूल। कोतवाली थाना क्षेत्र के इटारसी रोड पर धारदार हथियार लेकर मारपीट करने वाले चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर 25 आर्म्स एक्ट सहित 151 के तहत प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपितों का पैदल जुलूस भी कोठीबाजार में निकाला।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार को इटारसी रोड पर दो पक्षों के बीच विवाद के बाद जमकर हाथापाई हो गई थी। आरोपी खुलेआम हाथों में हथियार लेकर गुंडागर्दी कर रहे थे।
इस मारपीट का वीडियो इंटरनेट मीडिया में वायरल होने के बाद पुलिस की नींद खुली और आनन-फानन में चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। आरोपियों के हाथ रस्सी से बांधे और जुलूस निकालते हुए प्रमुख मार्ग से ले जाया गया।




