गंभीर हादसा: दो बाइक की आपस में जोरदार टक्कर, एक की मौत, दो घायल

Big Accident: बैतूल: मध्यप्रदेश के बैतूल जिला मुख्यालय के समीप सोना घाटी स्थित सतपुड़ा वैली पब्लिक स्कूल के पास दो बाइक की आपस में अचानक जोरदार टक्कर हो गई । जिसमें तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जिसमें से एक की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। फिलहाल घायलों को जिला अस्पताल बैतूल में भर्ती कराया गया है वहीं मृतक के शव का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार राजेश चौधरी उम्र 54 वर्ष निवासी ग्रीन सिटी वेल्डिंग का काम करता था । सोमवार रात 9 से 10 बजे करीब अपना काम खत्म करके वापस घर आ रहा था।
इसी दौरान सतपुड़ा वैली पब्लिक स्कूल के पास सामने से आ रही बाइक जिस पर आशीष मर्सकोले उम्र 22 वर्ष और अश्विन मर्सकोले उम्र 18 वर्ष सवार थे तभी उनकी बाइक की आपस में जोरदार टक्कर हो गई । दोनों बाइक पर सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद तीनों ही घायलों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल बैतूल में भर्ती कराया गया। जहां पर राजेश चौधरी की बीती रात इलाज के दौरान मौत हो गई।
फिलहाल शव का जिला अस्पताल में मंगलवार पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया गया है वही दो अन्य घायलों को जिला अस्पताल बैतूल में भर्ती कराया गया है जहां पर डॉक्टर द्वारा घायलों का उपचार किया जा रहा है।




