Launch of Aadhar Seva Kendra: एकीकृत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खदारा में आधार सेवा केंद्र का शुभारंभ

ग्रामीणों को अपनी ही ग्राम पंचायत में प्राप्त होंगी आधार संबंधित सेवाएं


बैतूल। ग्राम खदारा स्थित एकीकृत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में आधार सेवा केंद्र का शुभारंभ किया गया। आधार सेवा केंद्र के खुलने पर ग्रामीणों ने खुशी और उत्साह व्यक्त किया। इस केंद्र के माध्यम से अब ग्रामीणों को आधार संबंधित सेवाएं अपनी ही ग्राम पंचायत में प्राप्त होंगी, जिससे उन्हें शहर या अन्य स्थानों पर जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। इससे समय और संसाधनों की बचत होगी और ग्रामीणों को आवश्यक सेवाएं सरलता से मिलेंगी। इस शुभारंभ समारोह में जिला पंचायत सदस्य राजेंद्र कवड़े, जनपद सदस्य रेवाराम उइके, सरपंच शेखर कुमरे, रामरतन उइके, सुपरवाइजर सतीश काकोडिया, सरपंच एम.के. माकोड़े, संकुल प्राचार्य बलसिंग इवने, सचिव भिखारी लाल यादव, रोजगार सहायक हैरिसन क्रूसो, शिक्षक चिरोंजीलाल धुर्वे, लीकेश इवने, पिंकी धुर्वे, संजय धुर्वे, मोहन इवने, दुर्गेश यादव, संतूलाल कुमरे, लवकुश इवने, प्रदीप यादव, देवसु कवड़े सावित्री नामदेव आंगनवाड़ी शिक्षक तथा समस्त ग्रामवासी उपस्थित रहे।

— ग्रामीणों को सेवा केंद्र से मिलेंगे यह लाभ–
आधार सेवा केंद्र के माध्यम से विभिन्न प्रकार की सेवाएं जैसे आधार पंजीकरण, संशोधन, अपडेट आदि की सुविधाएं ग्रामीणों को प्रदान की जाएंगी। यह केंद्र ग्रामीणों के लिए विशेष रूप से लाभकारी सिद्ध होगा, जो डिजिटल इंडिया के लक्ष्य को साकार करने में महत्वपूर्ण योगदान देगा। आधार सेवा केंद्र के शुभारंभ ने ग्रामीणों में जागरूकता और डिजिटल सेवाओं के प्रति उत्साह को बढ़ावा दिया है। इसके साथ ही, यह केंद्र सरकारी योजनाओं और सेवाओं की पहुंच को और अधिक व्यापक बनाने में सहायक सिद्ध होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button