गंभीर हादसा: पानी खींचते समय कुएं में अनियंत्रित होकर गिरी 18 वर्षीय युवती, गंभीर चोट आने पर अस्पताल में किया भर्ती

Betul News: बैतूल:  बैतूल जिला मुख्यालय के समीप ग्राम आरुल गांव में कुएं से पानी निकलते समय 18 वर्षीय युवती अचानक अनियंत्रित होकर कुएं में गिर गई ।जिसमें युवती को कमर में गंभीर चोटे आई हैं । उसे फिलहाल जिला अस्पताल बैतूल में भर्ती कराया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार शिवानी पिता प्रेमसुख वट्टी उम्र 18 निवासी ग्राम आरुल थाना बैतूल बाजार युवती सोमवार सुबह 11 बजे के करीब अपने घर के पीछे कुएं पर पानी लेने के लिए गई हुई थी।

इस दौरान कुएं से पानी निकालते समय युवती कुएं में अनियंत्रित होकर गिर गई।   कुएं में लगे पाइप में युवती फंस गई । युवती ने बचाव के लिए चिल्लाया तब उसकी  आवाज सुनकर गांव वाले कुएं के पास पहुंचे और कुएं में नीचे उतरकर युवती को बाहर निकाला। स्वजन ने इसकी सूचना 108 एंबुलेंस को दी।

सूचना पर एंबुलेंस घटनास्थल पर पहुंची और युवती को गंभीर हालत में जिला अस्पताल लाकर भर्ती कराया है। फिलहाल युवती को गंभीर हालत में जिला अस्पताल के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है जहां पर डॉक्टरो द्वारा घायल का उपचार किया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button