Betul news: बैंक खाते से युपीआई के माध्यम से 7 लाख 54 हजार रुपये की ठगी

जयस संगठन के नेतृत्व में पीड़िता शांति बाई ने एसपी से की शिकायत

बैतूल। यूपीआई अकाउंट से लगभग आठ लाख रुपए की ठगी करने का मामला सामने आया है। जयस संगठन के नेतृत्व में शिकायतकर्ता शांति बाई ने इस मामले की शिकायत एसपी से की है। जिले के बोरीकास ग्राम की निवासी शांति बाई पति संजय पिता कुवरलाल उईके ने एसपी के पास शिकायत दर्ज करवाई है कि उनके बंधन बैंक खाते से युपीआई के माध्यम से 7 लाख 54 हजार रुपये की ठगी की गई है। शांति बाई ने अपने शिकायत पत्र में बताया कि उनके बैंक खाते में मेंढा डेम बांध की मुआवजा राशि प्राप्त हुई थी। उन्होंने जब अपने बैंक मोबाइल नंबर 8103397943 से ट्रांजेक्शन की डिटेल्स निकाली, तो पाया कि युपीआई के माध्यम से गोविन्द लान्झेकर नामक व्यक्ति द्वारा यह राशि निकाली गई है। गोविन्द लान्झेकर भी बोरीकास का ही रहने वाला है और इससे पहले भी उनके गाँव के एक व्यक्ति से करीब 6 लाख रुपये की ठगी कर चुका है।

शांति बाई ने अपनी शिकायत में यह भी उल्लेख किया कि उन्हें शक है कि इस ठगी में बंधन बैंक की भी साठ-गांठ है, क्योंकि बैंक कर्मचारियों ने उनके अनपढ़ होने का फायदा उठाकर उन्हें युपीआई और एटीएम की कोई जानकारी नहीं दी। उन्होंने यह भी बताया कि बैंक ने उन्हें पासबुक और एटीएम भी नहीं दिया था, फिर भी युपीआई बना कर पैसे निकाले गए, जबकि एटीएम होने पर ही फोन पे जैसे ऐप्स चल सकते हैं। इस गंभीर मामले की शिकायत करने के लिए शांति बाई के साथ जयस संगठन से महेश शाह उइके, बाप पार्टी से जिला अध्यक्ष अनिल उइके, जयस मुलताई प्रभारी अजय दुर्वे और अन्य कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे। उन्होंने एसपी से आग्रह किया कि इस मामले की उचित जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाए और शांति बाई को उनका पूरा पैसा वापस दिलाया जाए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button