Mandi Bhav today Betul: बैतूल मंडी में नई मूंग की आवक शुरू, 7951 रूपये क्विंटल बिकी

Mandi Bhav today Betul : बैतूल। मध्यप्रदेश के बैतूल जिले में कृषि उपज मंडी में नई मूंग की आवक प्रारंभ हो गई है। 21 मई को मंडी में मूंंग की आठ बोरा की आवक हुई जिसकी नीलामी 7951 रुपये प्रति क्विंटल की उच्चतम दर पर की गई है।

बैतूल की मंडी में तुअर की आवक भी तेज हो गई है। मंडी में 21 मई को तुअर 10600 रुपये प्रति क्विंटल की दर से बिका है।




