Cobra Video: पलंग के नीचे छिपकर बैठा था छह फीट लंबा कोबरा, घर से भाग गए परिवार के सदस्य

Cobra Video: Betul:  जिस पलंग पर आप सो रहे हो उसके नीचे यदि कोबरा सांप पहुंच जाए तो आपकी क्या हालत होगी। इसकी कल्पना मात्र से ही दहशत होने लगेगी। ऐसा ही कुछ मध्यप्रदेश के बैतूल जिले में एक परिवार के सदस्यों के साथ रविवार को हुआ। उनके घर में छह फीट से भी अधिक लंबाई का कोबरा सांप घुस गया और पलंग के नीचे छिपकर बैठ गया। घर में विशालकाय कोबरा सांप दिखने से हड़कंप मच गया और सभी लाेग घर से भागकर बाहर सड़क पर आ गए। सर्प मित्र को सूचना दी गई जिसके बाद उन्होंने मौके पर पहुंचकर कोबरा का रेस्क्यू किया और उसे सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया।

बैतूल जिला मुख्यालय के बडोरा क्षेत्र में स्थित मकान में अचानक विशालकाय कोबरा सांप दिखने से हड़कंप मच गया। सूचना पर सर्पमित्र घटनास्थल पर पहुंचे और सांप का सुरक्षित रेस्क्यू कर उसे सुरक्षित स्थान पर ले जाकर छोड़ दिया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार दोपहर दो से तीन बजे के करीब बडोरा स्थित लखन कुमरे के मकान में अचानक विशालकाय कोबरा सांप घुस गया जिसे देखते ही परिजन घबरा गए और सब घर छोड़कर बाहर निकल गए। इस के बाद परिजनों ने सर्पमित्र विशाल विश्वकर्मा को फोन के माध्यम से सूचना दी कि उनके घर में विशालकाय सांप निकला है इसके बाद सर्प मित्र विशाल घटनास्थल पर पहुंचा और काफी देर मशक्कत के बाद सांप का सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया गया है और उसे सुरक्षित स्थान पर ले जाकर छोड़ दिया गया है।

सर्पमित्र विशाल विश्वकर्मा ने बताया है कि कोबरा सांप काफी जहरीला था और काफी विशाल भी अगर यह सांप किसी को डस लेता तो मात्र 45 मिनट के भीतर ही वह अपनी जान से हाथ धो बैठता। गनीमत की बात यह रही कि उस सांप ने किसी को भी नहीं डसा और वक्त रहते उसका सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button