Havoc Of Storm : बैतूल में बरपा आंधी का कहर, कई मकानों की छत उड़ गई

Havoc Of Storm : मध्यप्रदेश के बैतूल जिले में रविवार को तेज आंधी ने कई घरों की छत उड़ा दी। बिना छत के मकान देखकर ग्रामीण बिलख पड़े हैं।आंधी इतनी तेज थी कि घरों की छतों पर लगे खपरैल, सीमेंट शीट ही उड़ गई हैं।

आंधी का कहर बैतूल जिले के मुलताई तहसील के अंतर्गत आने वाले ग्राम सेंदरिया में रविवार को दोपहर बाद बरपा है। आंधी के कारण एक दर्जन से अधिक घरों के छप्पर क्षतिग्रस्त हो गए। कई मकानों की छत पर लगी सीमेंट की शीट उड़ गई तो कई मकानों की छत पर लगे खपरैल टूटकर जमीन पर गिर गए। कच्चे मकानों को अधिक क्षति हुई है तथा कई मकानों की सीमेेंट शीट उडऩे के कारण मकान में रहने वालों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

तेज गरज-चमक के साथ हुई झमाझम वर्षा

बैतूल जिले के मुलताई क्षेत्र में रविवार को दोपहर में गरज चमक के साथ झमाझम वर्षा हुई। इससे जन जीवन खासा प्रभावित हो गया है। रविवार को सुबह से बादलों के कारण लोगों को उमस से परेशानी हो रही थी। दोपहर में अचानक आसमान पर काले बादल छाए और गरज चमक के साथ तेज वर्षा शुरू हो गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button