Re Voting: बैतूल जिले के चार मतदान केंद्रों पर चार घंटे में ही 50 प्रतिशत के करीब हो गया मतदान

Loksabha Election Re Poll: बैतूल। बैतूल जिले के चार मतदान केंद्रों की ईवीएम जलने के बाद उन केंद्रों पर शुक्रवार को पुनर्मतदान हो रहा है। सुबह सात बजे से मतदान शुरू हुआ।

मतदाताओं में मतदान करने के लिए भारी उत्साह नजर आ रहा है। सुबह सात बजे से 11 बजे तक 50 फीसद के करीब  मतदान हो चुका है।  जिन मतदान केंद्रों पर फिर से वोट डाले जा रहे हैं इनमें सुबह सात बजे से नौ बजे तक दो घंटे में 21.83% मतदान हुआ था।

इसके बाद बड़ी संख्या में मतदाता मतदान केंद्रों पर पहुंचे जिससे सुबह 11 बजे तक 43.96 प्रतिशत मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर चुके हैं।

मतदान केंद्र रजापुर रैयत में 35.61 प्रतिशत, डूडर रैयत में 48.92 प्रतिशत , कुंदा रैयत में 50.48 प्रतिशत और चिखली माल में 45.36% मतदान हुआ है। मतदाताओं में भारी उत्साह होने से इन केंद्रों पर रिकार्ड मतदान की संभावना प्रशासनिक अधिकारी भी जता रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button