Video: एक दुनी दो, दो दुनी चार, वोटर तुम बनो होशियार

रैली निकाल कर गीत के माध्यम से मतदाताओं को किया जागरूक


बैतूल। 7 मई 2024 को होने वाले लोकसभा चुनाव में शिक्षक और छात्र समूह मिलकर मतदान के लिए जागरूक कर रहे हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी के निर्देशानुसार एवं जिला स्वीप नोडल अधिकारी अक्षत जैन के मार्गदर्शन में स्वीप जिला यूथ आइकॉन अभिलाषा बाथरी द्वारा जिले में मतदान के महत्व को समझाने के लिए विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इसी के तहत एनएससीबी बालिका छात्रावास सदर की शिक्षका प्रीति फाटे और छात्राओं ने मतदान जागरूकता बढ़ाने के लिए एक नवाचार किया।

इस गतिविधि के दौरान, छात्राओं ने इटारसी रोड सदर से विभिन्न नारे लगाकर रैली निकाली, जिसमें उन्होंने एक दुनी दो, दो दुनी चार, वोटर तुम बनो होशियार गीत गाकर मतदाताओं को जागरूक करने का प्रयास किया। छात्राओं ने बताया कि ग्रीष्मकालीन अवकाश के समय,वे इस गीत के माध्यम से मतदाताओं को जागरूक करेंगे और मतदान केंद्र तक पहुंचने के लिए प्रेरित करेंगे। इसी क्रम में, विकासखंड घोड़ाडोंगरी माध्यमिक शाला के शिक्षक प्रघ्घुन सरसोदे ने गणित की ज्यामिति आकृति के पोस्टर पर नारे लिखकर सकारात्मक पहल की। बीएलओ धनराज यादव ने भी अपने गांव में रैली का आयोजन किया, नारे लगाए गए और ग्रामीणों को मतदान की महत्वता के बारे में जागरूक किया गया। यूथ आइकॉन अभिलाषा बाथरी ने कहा मतदान एक महत्वपूर्ण नागरिक कर्तव्य है जो हमें लोकतंत्र के मूल सिद्धांतों की ओर ले जाता है। हम सभी को अपने देश के भविष्य के निर्माण में भागीदार बनने का संदेश देना चाहिए। हम सभी मिलकर मतदान करें और अपने देश की ताक़त और लोकतंत्र को मजबूत करने में योगदान दें। यह हमारा नागरिक दायित्व है, और हमें इसे पूरा करना चाहिए। उन्होंने कहा यह एक बहुत ही उत्साहजनक और सकारात्मक पहल है। छात्राओं की इस गतिविधि से मतदान की जागरूकता बढ़ाने में मदद मिलेगी। इस तरह के सामाजिक उत्सवों का बहुत महत्व है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button