Big Accident: बैतूल–भोपाल हाईवे पर बड़ा हादसा, कार पर पलट गया ट्रक

Big Accident: बैतूल। मध्यप्रदेश के बैतूल जिले में बैतूल भोपाल नेशनल हाईवे पर शनिवार को सुबह करीब 9.30 बजे बरेठा घाट में कार पर ट्रक पलट गया। इस हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और एक घायल हो गया है।

शाहपुर पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बरेठा घाट पर ट्रक को ओवरटेक कर रही कार पर अंधे मोड़ में ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया।
वीडियो…
कार क्रमांक एमपी 48 सी 9756 जैसे ही डाक पार्सल लेकर जा रहे ट्रक क्रमांक एचआर66बी 6085 के बगल से निकल रही थी उसी समय ट्रक कार के पिछले हिस्से पर पलट गया। कार का पिछला हिस्सा पूरी तरह से पिचक गया।



