Marrige news: विश्वकर्मा बढ़ई समाज ने धूमधाम से कराया नवयुगल का विवाह

विधायक एवं रेडक्रॉस सोसायटी अध्यक्ष ने वर वधु को दिया आशीर्वाद

बैतूल। विश्वकर्मा समाज ने शुक्रवार 19 अप्रैल को विश्वकर्मा मंदिर में निशुल्क विवाह महोत्सव का आयोजन किया, जिसमें नवयुगल का विवाह धूमधाम से संपन्न हुआ। इस अवसर पर समाज के सदस्यों ने नवयुगल को शुभकामनाएं दीं। समाज के इस निशुल्क विवाह महोत्सव ने नवयुगल के जीवन को नई ऊर्जा और खुशियों से भर दिया।

समिति द्वारा किए गए इस कार्यक्रम में समाज के सदस्यों ने अपनी भागीदारी दर्ज कराई, जिससे इस कार्यक्रम को सफलता मिली। यहां पर समाज के सहयोग से नव दंपत्ति को घर गृहस्थी की समस्त सामग्री भी दी गई। विवाह समारोह में सैकड़ों की संख्या में समाज जन उपस्थित थे। आमला , सारनी विधायक डॉ.योगेश पण्डागरे, एवं रेडक्रॉस सोसायटी बैतूल के अध्यक्ष डॉ.अरूण जयसिंगपुरे ने वर वधू को अपने हाथों से भोजन करवाया एवं आशीर्वाद दिया। इस अवसर पर विधायक ने कहा कि एक समाज की समृद्धि उसकी एकता और सहयोग से होती है। निशुल्क विवाह का आयोजन करके, विश्वकर्मा बढ़ई समाज ने सहानुभूति और सहयोग का बेहतर उदाहरण पेश किया। यह सामाजिक संदेश हमें उन्नति और समृद्धि की ओर ले जाता है, जहां हर व्यक्ति का समाज में एक समान महत्व हो। उल्लेखनीय है कि विश्वकर्मा बढ़ई समाज समिति जिला बैतूल के तत्वावधान में सारणी क्षेत्र के सदस्यों की अनुशंसा पर विश्वकर्मा बढ़ई समाज समिति जिला बैतूल द्वारा निःशुल्क विवाह सम्पूर्ण विधि विधान से सम्पन्न करवाया।

— इनकी रही सराहनीय भूमिका — 

वैवाहिक कार्यक्रम में सारणी समिति, आमला समिति, चिचोली समिति, भैंसदेही समिति के सामजिकजनों ने उपस्थित होकर वर वधु को आशीर्वाद प्रदान किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में जिलाध्यक्ष गणेश प्रसाद मालवी, कार्यकारी अध्यक्ष हर्ष मालवी, उपाध्यक्ष डॉ.रामदयाल विश्वकर्मा, डॉ. रामकिशोर मालवी, ऋषिराम मालवी, चंद्रशेखर मालवी, सीएल मालवी, सचिव शशिकांत मालवी, कोषाध्यक्ष वीरेंद्र मालवी, सह सचिव देवकुमार मालवी, नरेन्द्र मालवी, संस्कृतिक सचिव विष्णुकांत मालवी, प्रचार मंत्री शिवकिशोर मालवी, विवेक गुड्डू मालवी, बद्री मालवी, देवेन्द्र गुड्डू मालवी, श्यामकिशोर मालवी, बलराम मालवी नेहा इलेक्ट्रॉनिक, युवा मंच अध्यक्ष विनय बंटी मालवी, उपाध्यक्ष नरेन्द्र मालवी बडोरा, सचिव जित्तू मालवी (प्लाई), सह सचिव प्रशांत मालवी, संगठन मंत्री सन्तोष मालवी, अमित मालवी, कोमल मालवी, मनोज मालवी, लोकेश मालवी, नितेश बंटी मालवी, पीलू मालवी, रवि मालवी खड़ला, मिश्रीलाल मालवी, उमेश देहगुड़ महिला मण्डल जिला बैतूल की संरक्षक विमला लक्ष्मीनारायण मालवी, जिलाध्यक्ष अर्चना बल्लू मालवी, कार्यकारी अध्यक्ष अंजनी गोवर्धन मालवी, उपाध्यक्ष गायत्री गणेश, सुनीता बलवीर, कोषाध्यक्ष पुष्पा शशिकांत, कमल बलराम, ज्योति धर्मराज, पिंकी दिनेश, उर्मिला रमेश, कान्ता सीएल, सचिव ममता विवेक, गीता महेश, विजेता कोमल, सुशीला रामता, सीमा सतीश, कीर्ति गजेंद्र, ममता सुरेश, मीनाक्षी हरीश, ममता मधुकर, अंजली नरेन्द्र सहित समाज समिति प्रमुख बलवीर मालवी का सहयोग रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button