Betul Kabaddi Association made it to the quarter finals: बैतूल कबड्डी संघ ने क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह

बैतूल। भोपाल में आयोजित मध्य प्रदेश राज्य अंतर जिला सीनियर पुरुष कबड्डी चैंपियनशिप में बैतूल कबड्डी संघ ने अपने शानदार प्रदर्शन से क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है। बैतूल टीम को ग्रुप बी में रखा गया था, जहां उसने अपने पहले मैच में छिंदवाड़ा को 35-5 से करारी शिकस्त दी। इसके बाद दूसरे मैच में नर्मदापुरम को 24-14 से हराकर अपना विजय अभियान जारी रखा। तीसरे और अहम मुकाबले में बैतूल ने इंदौर बी को कड़े संघर्ष में 26-25 से मात दी और अपने ग्रुप में पहला स्थान हासिल किया। इस जीत के साथ बैतूल कबड्डी संघ ने क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button