Pair Of Snakes : दो दिन से कुएं में गिरा था घोड़ा पछाड़ सांप का जोड़ा, सर्पमित्र ने कुएं में उतरकर किया रेस्क्यू
वीडियो में देखें कैसे घोड़ा पछाड़ सांप को पलक झपकते ही काबू में किया

Pair Of Snakes In The Well : बैतूल। घोड़ापछाड़ सांप का जोड़ा प्रेमालाप करने के दौरान कुएं में जा गिरा। दो दिन तक कुएं में रहने के बाद जब किसान की नजर गई तो उसने तत्काल ही उन्हें बचाने के लिए सर्पमित्र की मदद ली। सर्पमित्र ने मौके पर पहुंचकर बड़ी कठिनाई से कुएं के भीतर उतरकर घोड़ा पछाड़ सांप के जोड़े को पकड़ा और बाहर निकाला।

यह मामला मध्यप्रदेश के बैतूल जिले में आने वाले ग्राम उड़दन का है। ग्राम उड़दन के शक्ति ढाना निवासी किसान सुखदयाल यादव के खेत में स्थित कुएं में घोड़ा पछाड़ सांप का जोड़ा गिर गया था।रविवार को किसान ने कुएं में देखा तो उन्हें सांप का जोड़ा नजर आया। इसकी सूचना सर्प मित्र विशाल विश्वकर्मा को दी ।
वीडियो में देखें:
सर्पमित्र किसान के खेत पहुंचे और रस्सी की सहायता से कुएं में नीचे उतरे। बड़ी कठिनाई से उन्होंने सांप के जोड़े को बोरी में भरकर बाहर निकाला। सांपों काे सुरक्षित रेस्क्यू करने के बाद उन्हें अनुकूलित वातावरण में ले जाकर छोड़ दिया गया।

सर्पमित्र की मानें तो घोड़ा पछाड़ सांप जिसे कहीं कहीं पर धामन भी कहा जाता है। इसकी रफ़्तार सबसे अधिक होती है। इसमें जहर नहीं होता है लेकिन इसकी लंबाई और रफ्तार देखकर लोग दहशत में आ जाते हैं। यह पेड़ पर बड़ी आसानी से चढ़ जाता है और इसकी लंबाई आठ से 10 फीट तक होती है।




