भोपाल जाते समय बडोरा में सामाजिक बंधुओं से मिले पूर्व कैबिनेट मंत्री सुखदेव पांसे

बैतूल। पूर्व कैबिनेट मंत्री सुखदेव पांसे भोपाल में आयोजित एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए जाते समय दोपहर लगभग 1:30 बजे बडोरा पहुंचे। इस दौरान उन्होंने बडोरा स्थित सौम्या बोरवेल पर रुककर स्थानीय सामाजिक बंधुओं से आत्मीय मुलाकात की। उनके आगमन पर उपस्थित नागरिकों ने उनका स्वागत किया और क्षेत्रीय विषयों पर चर्चा की।

मुलाकात के दौरान सामाजिक समरसता, संगठनात्मक गतिविधियों और क्षेत्र के विकास से जुड़े मुद्दों पर संक्षिप्त संवाद हुआ। सुखदेव पांसे ने सभी से आत्मीय बातचीत करते हुए सामाजिक एकजुटता और जनसंपर्क को मजबूत बनाए रखने पर बल दिया। इस अवसर पर स्थानीय सामाजिकजन एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। समाजजनों ने उनसे निरंतर संपर्क बनाए रखने की अपेक्षा जताई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button