
अंबेडकर जयंती पर संदेश: हृदय रोग से बचाव के प्रति जागरूकता जरूरी
सभी पाठकों को भारत रत्न, संविधान निर्माता एवं देश के प्रथम कानून मंत्री डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं।
साथियों, देश की आज़ादी और संविधान लागू होने के बाद से अब तक अनेक परिवर्तन हुए हैं। आज विश्व के अधिकांश देश विकसित और प्रगतिशील हैं। विज्ञान ने इतनी प्रगति कर ली है कि हमारे पास अनेक आधुनिक संसाधन उपलब्ध हैं। इन संसाधनों ने जहां हमारी जीवनशैली को आसान बनाया है, वहीं इसके कुछ दुष्परिणाम भी सामने आए हैं।
वर्तमान समय में हमारी दिनचर्या असंतुलित और अनियमित होती जा रही है, जिसके कारण हम कई प्रकार के रोगों और विकारों की चपेट में आ रहे हैं। इन्हीं में से एक गंभीर समस्या हृदय रोग है, जो आज के समय में तेजी से बढ़ रहा है।
विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के अनुसार, हृदय रोग (CVDs) वैश्विक स्तर पर मृत्यु का प्रमुख कारण हैं। हर वर्ष लगभग 17.9 मिलियन (1.79 करोड़) लोगों की मृत्यु इनसे होती है। ये रोग हृदय और रक्त वाहिकाओं को प्रभावित करते हैं। तंबाकू सेवन, अस्वस्थ आहार, शारीरिक निष्क्रियता और शराब के कारण होने वाली 80% से अधिक मौतों को जीवनशैली में सुधार कर रोका जा सकता है।
डब्ल्यूएचओ के अनुसार मुख्य तथ्य: हृदय रोग से लगभग 32 प्रतिशत वैश्विक मौतें होती हैं। इसमें कोरोनरी हृदय रोग (दिल का दौरा), स्ट्रोक और रुमेटिक हृदय रोग शामिल हैं। उच्च रक्तचाप, उच्च कोलेस्ट्रॉल, मधुमेह और मोटापा इसके प्रमुख जोखिम कारक हैं। (डेटा: गूगल से प्राप्त जानकारी)
बचाव और प्रबंधन: स्वस्थ आहार लें, जिसमें फल, सब्जियां और साबुत अनाज शामिल हों तथा नमक और चीनी का सीमित सेवन करें। नियमित व्यायाम करें, प्रतिदिन कम से कम 30 मिनट शारीरिक गतिविधि आवश्यक है। तंबाकू और शराब से दूर रहें। नियमित रूप से रक्तचाप और कोलेस्ट्रॉल की जांच कराते रहें।
हृदय रोग के लक्षण: सीने में दर्द या दबाव महसूस होना सांस फूलना और थकान हाथ, गर्दन, जबड़े या पीठ में दर्द घबराहट और अधिक पसीना आना अनियमित हृदय गति चक्कर आना या बेहोशी
यदि इनमें से कोई भी लक्षण दिखाई दें, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।
सरकारी योजनाएं: हृदय रोग के उपचार के लिए शासन द्वारा विभिन्न योजनाएं संचालित की जा रही हैं, जिनके अंतर्गत निःशुल्क उपचार की सुविधा उपलब्ध है। पात्र व्यक्ति इन योजनाओं के माध्यम से मुफ्त सर्जरी और इलाज करा सकते हैं।
-: अधिक जानकारी के लिए श्री योगेंद्र कुमार दवंडे, जिला अर्ली इंटरवेंशन मैनेजर, कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जिला बैतूल के मोबाइल नंबर 9329553382 पर संपर्क कर सकते हैं।




