पारंपरिक लोकनृत्य गड़ली के साथ कोरकू समाज ने मनाया होली मिलन । गुलाल लगाकर दी एक-दूसरे को शुभकामनाएं,जिले भर से गुपतवाड़ा पहुंचे समाजजन।

बैतूल। भैंसदेही के गुपतवाड़ा में आयोजित होली मिलन समारोह में जिले भर से समाज के वरिष्ठजन, मातृशक्ति और जनप्रतिनिधि बड़ी संख्या में शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत फाटक देव की पूजा और कोरकू लोकनृत्य गड़ली के साथ की गई। इसके बाद सभी ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं और लोकनृत्य की धुनों पर जमकर झूमे।
समारोह में पारंपरिक लोक संस्कृति का विशेष रंग देखने को मिला। कोरकू लोकनृत्य गड़ली की प्रस्तुतियों के साथ माहौल पूरी तरह उत्सवी हो गया और समाज के लोग सामूहिक रूप से नृत्य करते हुए होली के रंग में सराबोर नजर आए।
कार्यक्रम के सफल आयोजन पर आयोजन समिति के जिलाध्यक्ष बंडू लिखितकर, युवा अध्यक्ष विनेश बारस्कर, महामंत्री अरुण मौसिक, भैंसदेही प्रभारी धनराज तांडिलकर, बैतूल उपाध्यक्ष गज्जू तांडिलकर, मीडिया प्रभारी शुभम तांडिलकर, चिचोली प्रभारी अमरसिंह कलमे, अर्जुन बारस्कर, निलेश मौसिक, देवा कासदेकर, मयंक मौसिक और गीतू मवासे ने उपस्थित सभी समाजजन, वरिष्ठजनों, मातृशक्ति और जनप्रतिनिधियों के प्रति आभार व्यक्त किया।




