प्रभात पट्टन के सरकारी स्कूल को 1.51 लाख की सौगात, दादी-दादा फातमा हकीम शेख गुलाब की स्मृति में सवेरा फाउंडेशन (भारत) ने की सराहनीय पहल

75 इंच का डिजिटल पैनल, साउंड सिस्टम और छह डस्टबिन भेंट; विद्यार्थियों को स्वच्छता के प्रति किया जागरूक

बैतूल। प्रभात पट्टन के विद्यार्थियों को आधुनिक शिक्षा सुविधाएं उपलब्ध कराने और स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने की दिशा में सवेरा फाउंडेशन (भारत) ने सराहनीय पहल की है। फाउंडेशन के संस्थापक डॉ. भारत भारती एवं अनीसा बी मोहम्मद याकूब ने शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, प्रभात पट्टन को 1 लाख 51 हजार रुपये की शालेय सामग्री भेंट की। इसमें 75 इंच का इंटरैक्टिव डिजिटल स्टडी पैनल, साउंड सिस्टम और छह डस्टबिन शामिल हैं।

फाउंडेशन के गंदगी मुक्त अभियान के तहत विद्यार्थियों को अपने-अपने घरों में लगाने के लिए स्वच्छता संबंधी स्टीकर भी वितरित किए गए। कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने विद्यार्थियों को प्रेरणादायक विचारों से अवगत कराते हुए उज्ज्वल भविष्य के निर्माण और राष्ट्र के प्रति योगदान देने के लिए प्रोत्साहित किया।

इस अवसर पर शाला परिसर में अतिथियों, शिक्षक-शिक्षिकाओं और छात्र-छात्राओं ने पांच विभिन्न प्रजातियों के फलदार पौधे रोपे। विद्यालय परिवार ने इस पुनीत कार्य के लिए सवेरा फाउंडेशन (भारत) के संस्थापक डॉ. भारत भारती को आभार पत्र देकर सम्मानित किया।

कार्यक्रम में विद्यालय के पूर्व प्राचार्य बी.एल. साहू, महाराष्ट्र से पधारे सी.टी. पठान, रामजी महाजन स्मृति मंच के संस्थापक अध्यक्ष डॉ. मोहम्मद याकूब, श्रीमती अनीसा बी मोहम्मद याकूब, डॉ. नारायण राव बंजारे, अनूप जैन, देवेंद्र बोडखे, नागपुर से पधारे दीपक बोहरपी, नत्थू राउत, इरशाद अली (पंच, ग्राम पंचायत प्रभात पट्टन), चेतराम राठौर, इदराक पठान, मोतीराम मानकर, दिवाकर सिरसाम, प्रकाश उईके, रितेश उईके, अतुल वाडबुदे, सुधा वाडबुदे, रामकृष्ण बावने, रमेश भुसारे, महादेव कर्मे, मनोहर घोरे, साबिर अली, अधिवक्ता शंकर कर्मे, अधिवक्ता गौतम उबनारे, अधिवक्ता धीरज तथा बापू बंजारे सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती विजया पोफले ने सवेरा फाउंडेशन (भारत) के प्रति आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button