वीर जवानों के नाम महिला मोर्चा ने भेजा स्नेह का रक्षा सूत्र

सीमा पर तैनात सैनिक भाइयों के लिए भोपाल की बहनों ने तैयार की राखियां

बैतूल। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर देश की सीमाओं पर तैनात वीर सैनिकों के प्रति सम्मान और भाईचारे की भावना व्यक्त करते हुए भाजपा महिला मोर्चा की बहनों ने प्रेम और स्नेह से रक्षा सूत्र तैयार किए।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के मार्गदर्शन एवं महिला मोर्चा भोपाल की प्रदेश अध्यक्ष अश्विनी परांजपे के नेतृत्व में भोपाल की महिलाओं द्वारा तैयार की गई राखियां वीर जवानों तक पहुंचाई गईं।

बॉर्डर पर वीर सैनिक भाइयों को राखी बांधने जा रही राष्ट्र सेवा मिशन एवं सांस्कृतिक सेवा समिति की बहन गौरी बालापूरे और उनकी टीम को महिला मोर्चा भोपाल की टीम ने विदाई दी। इस दौरान महिला मोर्चा की बहनों ने वीर जवानों के लिए तैयार की गई राखियां एवं रक्षा सूत्र उन्हें भेंट किए, ताकि देश की सीमाओं की रक्षा कर रहे सैनिक भाइयों तक बहनों का प्रेम और स्नेह पहुंच सके।

इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की उपस्थिति में महिला मोर्चा भोपाल की प्रदेश अध्यक्ष अश्विनी परांजपे के नेतृत्व में मध्यप्रदेश भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने रक्षाबंधन पर्व के निमित्त भारत की सीमा पर तैनात वीर जवानों के लिए राखियां तैयार कर भेंट कीं। महिला मोर्चा भोपाल की बहनों ने भी बड़ी संख्या में राखियां प्रदान कीं।

कार्यक्रम में भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री ममता मालवीय, जिला अध्यक्ष सुनीता देशमुख, कविता मालवी, मीना बोरबन सहित महिला मोर्चा की कार्यकर्ता बहनें उपस्थित रहीं।

रक्षाबंधन के इस आयोजन के माध्यम से महिला मोर्चा की बहनों ने देश की सुरक्षा में समर्पित वीर जवानों के प्रति सम्मान, स्नेह और कृतज्ञता व्यक्त की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button