राजस्व वसूली में आगे, सुविधाएं देने में पीछे आरटीओ कार्यालय, करोड़ों की इमारत बदहाल, गंदे टॉयलेट और बैठने तक की व्यवस्था नहीं

भारतीय वाहन खरीदी-बिक्री संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष गोलू सोनी ने लगाए आरोप

बैतूल। भारतीय वाहन खरीदी-बिक्री संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष गोलू सोनी ने आरोप लगाया कि करोड़ों रुपये की लागत से निर्मित क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय का भवन महज चार साल में ही जर्जर और बदहाल स्थिति में पहुंच गया है। प्रतिदिन लाखों रुपये का राजस्व देने वाले इस विभाग में आम नागरिकों के लिए मूलभूत सुविधाओं का अभाव बना हुआ है। कार्यालय परिसर में बैठने की समुचित व्यवस्था नहीं है, वहीं शौचालयों में गंदगी और रखरखाव की कमी से नागरिकों को परेशानी उठानी पड़ रही है।

गोलू सोनी का कहना है कि विभाग फीस और टैक्स के रूप में रोजाना बड़ी राशि वसूल रहा है, लेकिन इसके बावजूद आम नागरिकों को बैठने और स्वच्छ शौचालय जैसी बुनियादी सुविधाएं तक उपलब्ध नहीं कराई जा रही हैं। उन्होंने कार्यालय की बदहाल स्थिति और रखरखाव में लापरवाही पर भी सवाल उठाए।

श्री सोनी ने शासन-प्रशासन से मांग की है कि आरटीओ भवन की तत्काल मरम्मत कराई जाए और परिसर की साफ-सफाई व नियमित रखरखाव की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि दूर-दराज से अपने वाहनों से जुड़े कार्यों के लिए आने वाले नागरिकों को बेहतर सुविधाएं मिलनी चाहिए। करोड़ों रुपये खर्च कर बनाए गए सरकारी भवन का इस तरह बदहाल होना व्यवस्था पर सवाल खड़े करता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button