महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का जिलेभर में प्रदर्शन आज

बैतूल। बढ़ती महंगाई के विरोध में कांग्रेस 27 अगस्त को पूरे जिले में विरोध प्रदर्शन करेगी। शक्कर, गैस सिलेंडर, बिजली बिल एवं ई 20 पेट्रोल के मुद्दों को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ता ब्लॉक मुख्यालयों पर ज्ञापन सौंपकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे। जिला कांग्रेस अध्यक्ष निलय विनोद डागा विभिन्न स्थानों पर आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होंगे।

कार्यक्रम के अनुसार सुबह 11:30 बजे खेड़ी सावलीगढ़, दोपहर 12:30 बजे भैंसदेही, दोपहर 1:30 बजे आठनेर तथा दोपहर 3:30 बजे बैतूल के गांधी चौक पर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। जिला संगठन महासचिव ब्रजभूषण पांडे ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं आमजन से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर प्रदर्शन को सफल बनाने की अपील की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button