बैतूल के बलवंत सिंह तोमर को मिला द्रोणाचार्य सम्मान

40 श्रेष्ठ शिक्षकों में बैतूल के भारत भारती सीबीएसई विद्यालय के व्याख्याता बलवंत सिंह तोमर शामिल

बैतूल। भारत भारती सीबीएसई विद्यालय के व्याख्याता बलवंत सिंह तोमर को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य, शिक्षा की नवीन विचारधारा के साथ युवा वर्ग को शारीरिक सौष्ठव से जोड़ने तथा विभिन्न गतिविधियों एवं सामाजिक जागरूकता अभियानों में सक्रिय भूमिका के लिए द्रोणाचार्य सम्मान 2026 प्रदान किया गया।

शिक्षक दिवस के अवसर पर पत्रकार एवं समाजसेवी प्रमोद पगारे द्वारा संस्थापित एवं प्रवर्तित विपिन जोशी स्मारक समिति इटारसी द्वारा मध्य प्रदेश का राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह 5 सितंबर, शनिवार को द पार्क रिजॉर्ट इटारसी में आयोजित किया गया था। समारोह में मध्य प्रदेश सहित संपूर्ण भारत के चयनित 40 श्रेष्ठ शिक्षकों एवं गुरुजनों को उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम आचार्य पंडित सोमेश परसाई के सानिध्य में आयोजित हुआ। मुख्य अतिथि चिरायु हॉस्पिटल एवं मेडिकल कॉलेज भोपाल के चेयरमैन डॉक्टर अजय गोयनका, विशिष्ट अतिथि पूर्व एडिशनल एडवोकेट जनरल भोपाल अजय गुप्ता और अति विशिष्ट अतिथि केबीसी फेम डॉक्टर श्रीमती उषा खरे सहित अन्य अतिथियों की मौजूदगी में दीप प्रज्ज्वलन के साथ समारोह शुरू हुआ। गुरुजनों का पद प्रक्षालन एवं सामूहिक महाआरती के बाद सभी सम्मानित शिक्षकों को ट्रॉफी, शाल, श्रीफल और मेडल प्रदान किए गए।

बलवंत सिंह तोमर की उपलब्धि पर भारत भारती सीबीएसई विद्यालय के प्राचार्य आशुतोष चतुर्वेदी, प्रधानाचार्य प्रताप सिंह राजपूत, समस्त स्टाफ एवं मित्रों ने शुभकामनाएं दीं। राहुल देव ठाकरे, पूर्व प्राचार्य भारत भारती ने उन्हें ‘अमूल्य निधि’ और हिंदी-संस्कृत का उत्कृष्ट परिणाम की उपाधि दी। श्री नरेंद्र सिंह ठाकुर, सेवानिवृत्त प्राचार्य न्यू बैतूल हायर सेकेंडरी स्कूल गंज ने ‘सेवा समर्पण का फल’ और नगर का गौरव संदीप कौशिक, व्याख्याता गणित ने वर्षों की मेहनत और सेवा का पुरस्कार, प्रकाश देवासे ने ज्ञान, संस्कार और जीवन की सही दिशा का परिणाम, बीपी बागमरे, सेवानिवृत्त बीडीओ ने भविष्य की निधि, श्रीमती प्राची जोशी, उच्च श्रेणी शिक्षक ने वर्तमान का द्रोणाचार्य तथा प्रताप सिंह राजपूत, प्रधानाचार्य भारत भारती ने अनुभव का सही प्रतिफल उपनाम देकर सम्मान की बधाई दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button