पद्मश्री कैलाश चंद्र पंत जी को श्रद्धांजलि

मध्य प्रदेश राष्ट्रभाषा प्रचार समिति के मंत्री एवं संचालक तथा पद्मश्री से सम्मानित श्री कैलाश चंद्र पंत जी ने अपना संपूर्ण जीवन हिंदी भाषा के प्रचार-प्रसार, संवर्धन एवं उत्थान के लिए समर्पित कर दिया। उनके निधन पर राष्ट्रभाषा प्रचार समिति, जिला बैतूल इकाई की ओर से उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की जाती है।

उनके मार्गदर्शन में साहित्यिक गोष्ठियों, पावस व्याख्यानमाला तथा विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में हिंदी के प्रचार-प्रसार हेतु विभिन्न साहित्यिक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इन माध्यमों से विद्यार्थियों एवं समाज में हिंदी भाषा की महत्ता के प्रति जागरूकता उत्पन्न करने का महत्वपूर्ण कार्य निरंतर किया गया।

वर्ष 2025 में उन्हें पद्मश्री अलंकरण से सम्मानित किया गया, जो हम सभी के लिए अत्यंत गौरव का विषय है। उनके व्यक्तित्व, कार्यशैली, विचारों और सरल जीवनशैली से मुझे, जिला संयोजक – बैतूल, के दायित्व का निर्वहन करते हुए समय-समय पर बहुत कुछ सीखने का अवसर प्राप्त हुआ। उनका स्नेह, मार्गदर्शन और प्रेरणादायी व्यक्तित्व सदैव स्मरणीय रहेगा।

ईश्वर से मेरी प्रार्थना है कि पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोकाकुल परिवार एवं हम सभी को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति दें।

उनके विचारों, आदर्शों और हिंदी भाषा के प्रति उनके समर्पण को आगे बढ़ाना ही उनके प्रति हमारी सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

ॐ शांति।

मीनाक्षी शुक्ला

जिला संयोजक, बैतूल

राष्ट्रभाषा प्रचार समिति, भोपाल

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button