घोड़ाडोंगरी विधानसभा में कांग्रेस का संगठन विस्तार, चिचोली ब्लॉक की पंचायतों में हुई अध्यक्षों की नियुक्तियां, सूची जारी

बैतूल। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय सचिव एवं मध्यप्रदेश सह-प्रभारी उषा नायडू के निर्देश, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी की अनुमति और जिला प्रभारी सुनील उईके की सहमति से जिला कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक निलय डागा ने संगठन विस्तार की श्रृंखला में अब घोड़ाडोंगरी विधानसभा क्षेत्र के चिचोली ब्लॉक की विभिन्न पंचायतों में पंचायत अध्यक्ष और महिला पंचायत अध्यक्षों की नियुक्तियां की हैं।

जिला कांग्रेस कार्यालय से 27 अगस्त को जारी सूची में सक्रिय एवं अनुभवी कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। पार्टी का उद्देश्य पंचायत स्तर तक संगठन को मजबूत कर कांग्रेस की नीतियों और कार्यक्रमों को ग्रामीण क्षेत्रों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाना है।

जिला कांग्रेस संगठन महासचिव बृजभूषण पांडे से मिली जानकारी के अनुसार चिचोली ब्लॉक की असाड़ी पंचायत में माली सिंह उइके को पंचायत अध्यक्ष और फुलवंती धुर्वे को महिला पंचायत अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। झरियाडोह में पुणे सिंह कलमे व रामसुती सुहाने, हरदू में बहादुर उइके व रजनी उइके, पाटाखेड़ा में कमलेश उइके व क्षेमती कुमरे, दुधिया में अशोक गंजाम व सीता उइके, कटकुही में अशोक मरकाम व मीरा धुर्वे, हरावाड़ी में पिंटू धुर्वे व अरुणा मसकोले, नसीराबाद में मनीराम वरकड़े व ज्योति खड़से, ऊचागोहान में गंगाधर यादव व श्यामबाई तथा कामठामाल में धनाराम काजले व शांता चौहान को जिम्मेदारी दी गई है।

इसी क्रम में कुरसना पंचायत में पेश कुदारे व मीरा काजले, आलमपुर में सरीफ पटेल व गीता बाई, चुड़िया में राजनारायण वाडिवा व सरला उइके, गवासेन में राजेश मसकोले व रामवती जामने तथा चूनाहजुरी में लक्ष्मीनारायण यादव व सुनीता बाई को पंचायत एवं महिला पंचायत अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

रोझड़ा पंचायत में अवधेश यादव व मीला उइके, जोगली में अरुण पटेल व इतवन्ती आहके, गोधना में संतुलाल कुमरे व मीला इवने, बेला में सयालाल धुर्वे व मनीषा वरकड़े, निवारी में संध्या यादव व अनिता काकोड़िया तथा बोडरैत में राम प्रसाद पटेल व ऋतु इवने को संगठन की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

पार्टी ने चिचोली ब्लॉक की अन्य पंचायतों में भी नियुक्तियां की हैं। बोरी में भिक्कू यादव व मनीषा बड, गोंड डूमंडई में कपिल बिसौने व शोभा बिसोने, बल्लौर में अनार सिंह कलमे व मीना अखंडे, चूनागोसाई में दीपचंद उइके व लता वाडिवा तथा चुरनी में गणेश उइके व शांति धुर्वे को अध्यक्ष बनाया गया है।

इसके अलावा मलाजपुर में कृष्णा पटवारी व लक्ष्मी बड, टोकरा में रमेश कलमे व राखी चौहान, धनियाजाम में नबीश मसकोले व ललिता मसकोले, बिघवा में सोहन उइके व मनीषा उइके, खपरिया में गोलू यादव व सुनीता परते तथा चिरापाटला में दिनेश धुर्वे व सुनीता धुर्वे को संगठन का दायित्व सौंपा गया है।

घोड़ाडोंगरी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले बैतूल ब्लॉक की दो पंचायतों में भी नियुक्तियां की गई हैं। चांदबेहड़ा पंचायत में दशरथ राठौर व पुष्पा करोचे तथा रातामाटी पंचायत में रामेश्वर यादव व रम्मा बाई यादव को पंचायत एवं महिला पंचायत अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है।

संगठन महासचिव बृजभूषण पांडे ने कहा कि पंचायत स्तर पर की गई इन नियुक्तियों से संगठन में नई ऊर्जा का संचार होगा और कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि नवनियुक्त पदाधिकारी ग्रामीण क्षेत्रों में कांग्रेस संगठन को मजबूत करने और पार्टी की नीतियों को आमजन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। नियुक्तियों के बाद जिला कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button