कन्या महाविद्यालय में हुई जिला स्तरीय सांगीतिक प्रतियोगिता

मुलताई, शाहपुर, आठनेर और बैतूल के प्रतिभागियों ने हासिल किए प्रथम स्थान,सुगम-पाश्चात्य गायन सहित विभिन्न विधाओं में दिखाया हुनर

बैतूल। वीरांगना रानी दुर्गावती शासकीय कन्या महाविद्यालय, बैतूल में 26 नवंबर को जिला स्तरीय युवा उत्सव 2026-27 के अंतर्गत सांगीतिक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. साधना डेहरिया एवं अतिथियों ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। इसके बाद अतिथियों का पुष्पगुच्छ एवं तिलक लगाकर स्वागत किया गया। युवा उत्सव प्रभारी डॉ. सरिता साहू ने आयोजन की रूपरेखा प्रस्तुत की।

प्राचार्य डॉ. साधना डेहरिया ने कहा कि युवा उत्सव विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने और आत्मविश्वास विकसित करने का महत्वपूर्ण मंच प्रदान करता है। ऐसे आयोजनों से विद्यार्थियों की रचनात्मकता और सांस्कृतिक अभिरुचियों को प्रोत्साहन मिलता है। कार्यक्रम का संचालन श्री अविनाश अम्बुलकर ने किया। प्रतियोगिताओं में निर्णायक की भूमिका श्री दिनेश खाडेकर, श्री स्वप्निल जोसफ एवं श्री दिलीप रावत ने निभाई।

प्रतियोगिताओं में विभिन्न महाविद्यालयों के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। एकल गायन (सुगम) में शासकीय महाविद्यालय मुलताई की कु. धारणा पवार, एकल गायन (पाश्चात्य) में शासकीय महाविद्यालय शाहपुर की कु. करीना विश्वकर्मा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। समूह गायन (भारतीय) में शासकीय महाविद्यालय आठनेर की अरुणा धुर्वे, सरोज धुर्वे, संगीता आहके, सरिता इवने, रामेश्वरी कंगाली एवं महेश्वरी धुर्वे की टीम विजेता रही। समूह गायन (पाश्चात्य) में शाहपुर महाविद्यालय की करीना विश्वकर्मा, काजल बिनाके एवं काजल विश्वकर्मा ने प्रथम स्थान हासिल किया।

एकल वादन (नॉन परकुशन) में प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस, ज.ह. शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय बैतूल के अश्विन बोड़खे ने बाजी मारी। वहीं लोक वाद्ययंत्र (फॉक ऑर्केस्ट्रा) में विवेक उइके, सारिका उइके, श्रुति माहोरे, जयराम धुर्वे, रमन कुमरे, सुरेन्द्र गजम, तनिष्क चौकीकर एवं अश्विन बोड़खे की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

कार्यक्रम में जिले के विभिन्न महाविद्यालयों से आए दल प्रभारी एवं प्रतिभागियों के साथ महाविद्यालय के वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. आशीष गुप्ता, डॉ. सरिता साहू, श्रीमती माधुरी पल्ले, श्री विनोद अड्लक, डॉ. रेशमी आकोईजम, डॉ. मेघा मालवी, श्री रविकांत सेन, डॉ. प्रीति भादे, डॉ. सीमा बेलवंशी, डॉ. विवेक आर्य, श्रीमती ज्योति बारस्कर, श्रीमती सरिता झारे, सुश्री कविता विश्वास, सुश्री आरती दीक्षित, श्री पंकज पवार, श्री अविनाश अम्बुलकर, श्रीमती सुनीति पंड्या एवं श्रीमती मंजुलता यादव सहित बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित रहीं। अंत में डॉ. सरिता साहू ने सभी प्रतिभागियों, निर्णायकों एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button