सुरों की शाम के लिए सजा मुक्त आकाश मंच, मुंबई–इंदौर के कलाकार पहुंचे बैतूल।

शहर सुरमयी संध्या के लिए तैयार, स्व. विजय खण्डेलवाल की स्मृति में गूंजेंगे दिलकश नग्मे।

 

बैतूल। आवाज सितारों की दिलकश नग्मों का सफर संगीत संध्या को साकार करने के लिए मुंबई–इंदौर के कलाकार बैतूल पहुंच चुके हैं। आज आयोजित होने वाले इस विशेष कार्यक्रम के लिए जयवंती हक्सर महाविद्यालय का मुक्त आकाश मंच पूरी तरह सजकर तैयार है। यह आयोजन स्व.विजय खण्डेलवाल की स्मृति को समर्पित रहेगा, जिनके सामाजिक और विकास कार्यों को याद करते हुए सुरों के माध्यम से श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी।

सांगीतिक, साहित्यिक एवं सांस्कृतिक संस्था शब्द के पदाधिकारी प्रशांत तिवारी ने बताया कार्यक्रम में प्रस्तुति देने के लिए मुंबई से प्रसिद्ध गायक किशोर पाराशर और इंदौर से अभिजीत सिंह बैतूल पहुंच चुके हैं। दोनों कलाकारों के आगमन से आयोजन को लेकर उत्साह और बढ़ गया है। बताया जा रहा है कि वे अपनी विशिष्ट शैली में सदाबहार और दिलकश नग्मों की श्रृंखला प्रस्तुत करेंगे, जिससे श्रोताओं को यादगार संगीतमय अनुभव मिलेगा।

संस्था के अजय दुबे ने जानकारी दी कि कार्यक्रम को ध्यान में रखते हुए मंच सज्जा, लाइटिंग और साउंड सिस्टम को तकनीकी रूप से मजबूत और व्यवस्थित किया गया है, ताकि हर प्रस्तुति स्पष्ट, संतुलित और प्रभावशाली रूप में श्रोताओं तक पहुंचे।

वहीं अजाबराव झड़बड़े ने शहर के संगीत प्रेमियों से आग्रह किया है कि वे समय पर स्थल पर पहुंचकर बड़ी संख्या में कार्यक्रम में शामिल हों, जिससे स्व.विजय खण्डेलवाल को सामूहिक स्वरांजलि दी जा सके और आयोजन यादगार बन सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button