ब्रेन ऑफ बैतूल प्रतियोगिता में 20 मेधावियों ने दिखाया दम, अजिंक्य ने जीती स्कूटी

2027-28 सत्र के लिए 10 सितंबर से होगा होगा ब्रेन ऑफ बैतूल का रजिस्ट्रेशन 

पढ़ाई में बाजी मारी तो इनाम भी मिला दमदार

बैतूल। जिले की प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने और विद्यार्थियों में प्रतिस्पर्धी परीक्षा के प्रति रुचि बढ़ाने के उद्देश्य से सतपुड़ा गुरुकुलम् कोचिंग क्लासेस द्वारा आयोजित ब्रेन ऑफ बैतूल 2025-26 का पुरस्कार वितरण समारोह सोमवार को आयोजित किया गया। समारोह में परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 20 मेधावी विद्यार्थियों को स्कूटी, लैपटॉप, टेबलेट, साइकिल, स्मार्ट वॉच और नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता के माध्यम से विद्यार्थियों को एक करोड़ रुपए तक की छात्रवृत्ति देने की घोषणा भी की गई थी।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक निलय विनोद डागा रहे। विशिष्ट अतिथि सतपुड़ा वैली पब्लिक स्कूल की डायरेक्टर दीपाली निलय डागा थीं। अतिथियों ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद कक्षावार विजेता विद्यार्थियों के नामों की घोषणा कर उन्हें पुरस्कार प्रदान किए गए। अतिथियों ने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों की प्रतिभा को मंच देने के साथ उनमें आगे बढ़ने का आत्मविश्वास भी पैदा करती हैं।

– 11वीं में अजिंक्य ने जीती स्कूटी

कक्षा 11वीं में लिटिल फ्लावर स्कूल के अजिंक्य पांडे ने प्रथम स्थान हासिल कर स्कूटी का मुख्य पुरस्कार जीता। सतपुड़ा वैली पब्लिक स्कूल के यथार्थ पांढरे को लैपटॉप, आरडी पब्लिक स्कूल के तनिष्क राठौर को टेबलेट, सतपुड़ा वैली के सार्थक को साइकिल और श्री विनायकम स्कूल के उज्ज्वल चौकीकर को स्मार्ट वॉच दी गई।

– 10वीं में रियांश अव्वल

कक्षा 10वीं में सतपुड़ा वैली पब्लिक स्कूल के रियांश बारंगे ने प्रथम स्थान प्राप्त कर टेबलेट जीता। आरडी पब्लिक स्कूल के समर्थ पटैया को साइकिल और सतपुड़ा वैली की अंशिका महतो को स्मार्ट वॉच प्रदान की गई। एक्सीलेंस स्कूल की चारुल ठाकुर और सतपुड़ा वैली की खुशी साहू को नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

– 9वीं-8वीं के विजेताओं को भी मिले पुरस्कार

कक्षा 9वीं में सतपुड़ा वैली पब्लिक स्कूल के पीयूष गडेकर ने प्रथम स्थान प्राप्त कर साइकिल हासिल की। आरडी पब्लिक स्कूल के सैवेद डोंगरे और मनन धोटे को स्मार्ट वॉच, जबकि सतपुड़ा वैली के सम्यक महाले और लिटिल फ्लावर स्कूल की जिया पाल को नकद पुरस्कार दिए गए।

कक्षा 8वीं में सतपुड़ा वैली पब्लिक स्कूल के दिवित जैन प्रथम रहे और उन्हें साइकिल प्रदान की गई। सेंट थेरेसा स्कूल के सार्थक सोनारे तथा सतपुड़ा वैली की सेजल सरयाम को स्मार्ट वॉच मिली। इसी कक्षा के कुशाग्र वराठे और नमन गोयल को नकद पुरस्कार देकर प्रोत्साहित किया गया।

कार्यक्रम का आयोजन सतपुड़ा गुरुकुलम् के संचालक धीरज सिंह और प्रबंधक अभिषेक तिवारी के मार्गदर्शन में हुआ। मंच संचालन सूरज मिश्रा ने किया। इस अवसर पर बृजेश माली, फिरोज सिद्दीकी सहित शिक्षक अजीत सिंह, कृष्ण मोहन शर्मा, विमल पटेल, भूपेंद्र सोनारे, दीक्षा तिवारी, शुभांगी बनिया और रेणुका आजाद मौजूद रहे। शिक्षकों ने सभी विजेता विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। उल्लेखनीय है कि आगामी 2027-28 शैक्षणिक सत्र के लिए ब्रेन ऑफ बैतूल (बीओबी) का रजिस्ट्रेशन 10 सितंबर से शुरू होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button