अमन, मोहब्बत और इंसानियत का पैगाम देता है हजरत मोहम्मद साहब का जीवन : विजय पारधी
ईद-ए-मिलाद-उन-नबी पर शरबत पिलाकर दिया भाईचारे का संदेश

आमला। जश्न-ए-ईद-ए-मिलाद-उन-नबी के मुबारक मौके पर जिला कांग्रेस प्रवक्ता विजय पारधी ने आमला नगर में मुस्लिम समाज के लोगों से मुलाकात कर उन्हें ईद की दिली मुबारकबाद दी। उन्होंने पैगंबर-ए-इस्लाम हज़रत मोहम्मद साहब के जीवन को अमन, मोहब्बत और इंसानियत का संदेश देने वाला बताते हुए आपसी भाईचारे और सद्भाव को मजबूत बनाए रखने का आह्वान किया।
इस अवसर पर विजय पारधी ने कहा कि पैगंबर-ए-इस्लाम हज़रत मोहम्मद साहब का जीवन पूरी मानवता को अमन, मोहब्बत और इंसानियत का पैगाम देता है। उनके बताए मार्ग पर चलते हुए समाज में प्रेम, शांति और आपसी भाईचारे की भावना को मजबूत करना सभी की जिम्मेदारी है।
मुलाकात के दौरान उन्होंने उपस्थित लोगों को शरबत पिलाया और आपसी भाईचारे एवं सद्भाव बनाए रखने का संदेश दिया। उन्होंने क्षेत्र में अमन-चैन, खुशहाली और तरक्की की दुआ भी की। ईद-ए-मिलाद-उन-नबी के अवसर पर विजय पारधी की इस पहल को सामाजिक सौहार्द और आपसी भाईचारे के संदेश से जोड़कर देखा गया।




