राजनांदगांव में एमपी महिला हॉकी टीम बनी चैंपियन।

बैतूल के खेल प्रेमियों और हॉकी से जुड़े पदाधिकारियों ने दी बधाई।

बैतूल। हॉकी इंडिया वेस्ट जोन जूनियर अस्मिता हॉकी लीग में मध्यप्रदेश महिला टीम के चैंपियन बनने पर बैतूल में खुशी का माहौल है। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव में खेले गए फाइनल में एमपी ने महाराष्ट्र को 5-3 से हराकर खिताब अपने नाम किया।

फाइनल मुकाबले में एमपी की ओर से काजल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 4 गोल दागे, जबकि टीम की सानिया सैयद ने एक गोल किया। इस जीत के साथ एमपी टीम को 1 लाख 80 हजार रुपए का कैश प्राइज मिला। महाराष्ट्र को 1 लाख 44 हजार रुपए से संतोष करना पड़ा।

टूर्नामेंट में लगातार बेहतर प्रदर्शन करते हुए एमपी टीम शीर्ष स्थान पर रही। इससे पहले सब जूनियर लीग में भी एमपी की टीम ने खिताब जीता था।

इस उपलब्धि पर बैतूल के खेल प्रेमियों और हॉकी से जुड़े पदाधिकारियों ने खिलाड़ियों को बधाई दी है। पूर्व खिलाड़ी प्रदीप खंडेलवाल, हॉकी संघ बैतूल के अध्यक्ष अक्षय वर्मा, सचिव जगेन्द्र सिंह तोमर, देवेंद्र पाटिल, मुकेश वर्मा सहित अन्य खेल अधिकारियों और खिलाड़ियों ने टीम के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

– बैतूल के 5 खिलाड़ियों का खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स के लिए चयन

उल्लेखनीय है कि खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 के लिए बैतूल जिले के पांच खिलाड़ियों का मध्यप्रदेश हॉकी टीम में चयन हुआ था, जो जिले के लिए गर्व की बात है। जनजातीय क्षेत्र से आने वाले इन खिलाड़ियों ने अपनी मेहनत और प्रदर्शन के दम पर राष्ट्रीय स्तर तक पहुंच बनाई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button