मुख्य मार्ग से हटा सब्जी बाजार, सेवादल ब्लॉक अध्यक्ष गोलू सोनी ने जताया आभार

बैतूल। नगर के मुख्य मार्ग पर लगने वाला सब्जी बाजार अब हटाकर प्राइमरी स्कूल की खाली पड़ी जमीन पर अस्थायी रूप से स्थानांतरित किया जा रहा है। इस निर्णय से आम नागरिकों को जहां जाम और दुर्घटनाओं की परेशानी से निजात मिलेगी, वहीं गरीब सब्जी विक्रेताओं को भी एक व्यवस्थित स्थान मिल गया है।
कांग्रेस सेवा दल के ब्लॉक अध्यक्ष गोलू सोनी ने इस विषय को कई बार प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के सामने उठाया था। उन्होंने बताया कि मुख्य मार्ग पर अवैध रूप से लगने वाले सब्जी बाजार से आए दिन ट्रैफिक जाम की स्थिति बनती थी, जिससे आमजन, स्कूल के बच्चे और वाहन चालकों को भारी परेशानी होती थी। इस मुद्दे को लेकर उन्होंने लगातार अधिकारियों से लेकर नगर पालिका को ज्ञापन दिया था। सोनी ने कहा कि इस निर्णय से नगर की यातायात व्यवस्था सुधरेगी और लोगों को राहत मिलेगी।




