Today Betul Mandi Bhav : मंडी में नई तुअर की आवक होते ही धड़ाम से गिरे दाम

Betul Mandi Bhav : बैतूल। मध्यप्रदेश की कृषि उपज मंडियों में नई तुअर की आवक प्रारंभ हो गई है। शुरूआत में 10 हजार रुपये प्रति क्विंटल के भाव थे लेकिन अचानक दाम तेजी से कम होने लगे हैं।

बैतूल जिले की कृषि उपज मंडी में तुअर के दाम लुढ़ककर न्यूनतम 8550 रुपये पर आ गए हैं। दाम अचानक कम होने से तुअर की खेती करने वाले किसान निराश हो रहे हैं।
मंडी में गुरुवार को तुअर की सात बाेरा की आवक हुई। जिसकी नीलामी न्यूनतम 8550 रुपये से लेकर अधिकतम 8710 रुपये प्रति क्विंटल की दर से की गई। मंडी में सोयाबीन, मक्का और चना की भी आवक अधिक हो रही है।




