Ram kathaa: कलश यात्रा के साथ ग्राम कोदारोटी में रामकथा शुरू

Ram kathaa:  बैतूल। श्री राम मंदिर ग्राम कोदारोटी में रविवार 14 जनवरी को अयोध्या में राम मन्दिर प्राण-प्रतिष्ठा के उपलक्ष में 9 दिवसीय दुर्लभ सत्संग एवं संगीतमय श्री रामकथा का आयोजन शुरू हुआ। इससे पूर्व ग्राम में हनुमान मंदिर से भव्य कलश यात्रा व ध्वज यात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए।

पहले दिन उत्तरकाशी हिमालय गंगोत्री से पधारी अंतरराष्ट्रीय कथावाचक साध्वी रंजना दीदी ने रामकथा का महत्व बताते हुए तुलसीदास की कथा व गुरु महिमा का वर्णन किया। उन्होंने कहा श्रीराम कथा कलयुग में भगवत प्राप्ति का सबसे सरल माध्यम है। भगवान की कथा सौभाग्यशाली लोगों को मिलती है। रामकथा कलयुग में भगवत प्राप्ति का सबसे सरल साधन है, जो कानों के माध्यम से व्यक्ति के मन में प्रवेश करती है। इससे भगवान की छवि मन में बैठ जाती है।

गुरु की महिमा का वर्णन करते हुए उन्होंने कहा कि गोस्वामी तुलसीदास ने ईश्वर की प्राप्ति के लिए सतगुरु की आवश्यकता बताई है। गुरु खोजे नहीं जाते, गुरु का दर्शन किया जाता है। उन्होंने राम नाम की महिमा बताते हुए कहा कि कलयुग में केवल भगवान के नाम का सुमिरन ही भवसागर से पार कर सकता है। आयोजन समिति ने बताया कि प्रवचन प्रतिदिन दोपहर 1 से 4:30 बजे तक आयोजित किए जाएंगे। 22 जनवरी को पूर्णआहुति के साथ भव्य समापन किया जाएगा। इस अवसर पर विशाल भंडारा भी आयोजित होगा। आयोजन समिति ने जिले के समस्त राम भक्तों से राम कथा में शामिल होकर पुण्य लाभ अर्जित करने का आग्रह किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button