Teak Smuggling : बाइक से सागौन की तस्करी करते दो गिरफ्तार, 30 चरपटें

Teak Smuggling ; बैतूल। जिले के दक्षिण वन मंडल के आठनेर और मासोद क्षेत्र में वन विभाग की टीम के द्वारा बाइक से सागौन की तस्करी करने वाले दो आरोपितों को गिरफ्तार कर 30 सागौन की चरपटें और तीन बाइक जब्त की हैं। वन विभाग की टीम को देखकर दो आरोपित भाग गए। वन विभाग ने वन अपराध दर्ज कर फरार आरोपितों की सरगर्मी से तलाश प्रारंभ कर दी है।

वनमंडल अधिकारी विजयानन्थम टीआर के मार्गदर्शन में परिक्षेत्र अधिकारी मुलताई नितिन पवार और परिक्षेत्र अधिकारी आठनेर अतुल भोयर द्वारा अधिनस्थ स्टाफ की संयुक्त गश्ती टीम गठित कर मासोद परिक्षेत्र में जहां एक आरोपित को बाइक से सागौन परिवहन करते और आठनेर परिक्षेत्र में तीन बाइक सवार अवैध सागौन का परिवहन कर रहे थे, जिनमें से एक आरोपित को पकड़ा और दो फरार हो गए। मासोद वृत्त में मुकेश व रामप्रसाद गोहे निवासी कुदारैयत को अवैध रूप से सागौन की नौ चरपट का परिवहन करते हुए बाइक समेत पकड़ा।

आठनेर वृत्त में भी गश्ती के दौरान ग्राम पुसली के पास तीन बाइक पर अवैध सागौन की 21 चरपट रखकर तस्करी करते हुए प्रमोद व बाबूराव बरगाहे निवासी कुदारैयत को पकड़ा गया।शेष दो आरोपित बाइक छाेड़कर भाग गए।आरोपितों के खिलाफ मध्यप्रदेश वनोपज व्यापार विनियमन अधिनियम 1969 के तहत आरोपी के विरुद्ध प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।इस कार्रवाई में मुख्य रूप से परिक्षेत्र सहायक मासोद प्रमोद कलसूले, परिक्षेत्र सहायक आठनेर अविनाश शिंदे, कालापखान ब्रजलाल उईके, प्रभारी वनपाल संतोष धुर्वे, वनरक्षक अजय घोड़की, वनरक्षक रोहित उईके, वाहन चालक सुनिल विश्वकर्मा का विशेष योगदान रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button