Vidyut Pensioners Association: विद्युत पेंशनर्स संघ की नई कार्यकारिणी गठित, आर.आर. वराठे बने जिला अध्यक्ष

नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने जताया आभार, संघ को मजबूत बनाने का संकल्प

बैतूल। विद्युत पेंशनर्स हितरक्षक संघ की जिला कार्यकारिणी का गठन कुनबी समाज भवन इटारसी रोड में 26 दिसंबर को संपन्न हुआ। इस अवसर पर प्रांतीय अध्यक्ष अशोक कुमार गुप्ता, उपाध्यक्ष ए.के. अवस्थी, सचिव सुनील गार्गव, बी.आर. घोड़की, एम.एल. सोनी और प्रांतिय कोषाध्यक्ष डी.के. डाले की विशेष उपस्थिति रही।

कार्यक्रम में आर.आर. वराठे को सर्वसम्मति से जिला अध्यक्ष चुना गया। श्यामराव माकोडे को उपाध्यक्ष, व्ही.एन. बारस्कर को सचिव और यू.डी. लिखितकर को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया। इस मौके पर के.आर. घोड़की, नूतन कुमार सोनी, प्रदीप कुमार जैन, ए.के. खांडवे, सुभाष मालवीय सहित भारी संख्या में पेंशनर्स उपस्थित रहे। उपस्थित सदस्यों ने नवगठित कार्यकारिणी को बधाई देते हुए उनके प्रति विश्वास जताया।

कार्यक्रम का संचालन व्ही.एन. बारस्कर ने कुशलतापूर्वक किया, वहीं आभार प्रदर्शन यू.डी. लिखितकर ने किया। प्रांतिय अध्यक्ष अशोक कुमार गुप्ता ने नवगठित कार्यकारिणी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि संघ के सदस्यों के हितों की रक्षा और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए यह टीम पूरी तरह से समर्पित रहेगी।नवनिर्वाचित अध्यक्ष आर.आर. वराठे ने कहा कि वे संघ को और अधिक सशक्त बनाने और पेंशनर्स के कल्याण के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे। इस अवसर पर सभी उपस्थित सदस्यों ने एकजुटता का संकल्प लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button