रामनगर आंगनवाड़ी में ‘वी रिंग द बेल’ अभियान आयोजित।

दिव्यांग बच्चों की शिक्षा पर दिया गया विशेष जोर।

बैतूल। रामनगर स्थित आंगनवाड़ी केंद्र भाग दो में 6 अप्रैल को ‘वी रिंग द बेल’ दिव्यांगजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम जन विकास समिति, लिलियन फाउंडेशन एवं सहयोगी संस्था नमन सेवा समिति के संयुक्त प्रयासों से संपन्न हुआ। कार्यक्रम का उद्देश्य दिव्यांग बच्चों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ना तथा उन्हें अन्य बच्चों की तरह समान शिक्षा के अवसर उपलब्ध कराना रहा।

कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य, शिक्षा और सहभागिता को केंद्र में रखते हुए सर्व शिक्षा अभियान के अंतर्गत ‘सब पढ़े सब बढ़े’ अभियान चलाया गया। इसमें उपस्थित अभिभावकों और कार्यकर्ताओं को जागरूक करते हुए बताया गया कि दिव्यांग बच्चों को भी सामान्य बच्चों की तरह शिक्षा प्राप्त करने का अधिकार है और उन्हें उचित वातावरण व सहयोग मिलना आवश्यक है।

इस अवसर पर 25 दिव्यांग बच्चों सहित 3 अन्य महिलाएं, 7 आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका एवं आशा कार्यकर्ता मौजूद रहीं। कुल 38 प्रतिभागियों ने कार्यक्रम में भाग लेकर इसे सफल बनाया। आयोजन के माध्यम से समावेशी शिक्षा के महत्व को रेखांकित करते हुए समाज में सकारात्मक संदेश देने का प्रयास किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button