उज्जैन के सर्प अनुसंधान केंद्र में सम्मानित हुए बैतूल के लोकेश मंडलेकर …

पांच दिवसीय विशेष प्रशिक्षण के बाद मिला प्रमाण पत्र| सर्पों की पहचान से लेकर सर्पदंश प्रबंधन तक दी गई विस्तृत जानकारी..

 

बैतूल। बैतूल बाजार क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सुनारखापा के सक्रिय सर्प रेस्क्यूकर्ता लोकेश (लकी) मंडलेकर को उज्जैन स्थित सर्प अनुसंधान केंद्र में 17 फरवरी से 21 फरवरी तक आयोजित पांच दिवसीय विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

यह विशेष प्रशिक्षण देश के प्रख्यात सर्प विशेषज्ञ डॉ. मुकेश इंगले के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। प्रशिक्षण के दौरान सर्पों की विभिन्न प्रजातियों की पहचान, विषैले एवं अविषैले सर्पों में अंतर, सुरक्षित रेस्क्यू तकनीक, सर्पदंश प्रबंधन तथा जनजागरूकता जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत और वैज्ञानिक जानकारी दी गई।

कार्यक्रम में बैतूल जिले से वन विभाग, नर्सिंग ऑफिस, सिविल डिफेंस के प्रतिनिधियों सहित जिले के सभी सर्पमित्र उपस्थित रहे।

लोकेश (लकी) मंडलेकर लंबे समय से क्षेत्र में सर्पों का सुरक्षित रेस्क्यू कर जनसेवा और जागरूकता का कार्य कर रहे हैं। इस प्रशिक्षण के बाद उनकी तकनीकी दक्षता में और अधिक वृद्धि हुई है, जिससे वे भविष्य में और अधिक सुरक्षित, वैज्ञानिक और व्यवस्थित तरीके से सर्प संरक्षण का कार्य कर सकेंगे। अब जिलेवासी भी सर्प रेस्क्यू के लिए लोकेश के इस नंबर 8817064745 पर संपर्क कर सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button