CM On Camera: मंत्रिमंडल विस्तार: कितने मंत्री होंगे, क्या बोले ,मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डा मोहन यादव

 

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष से मिले एमपी के सीएम

Big News: एमपी में मंत्रिमंडल विस्तार: मध्यप्रदेश में सोमवार को मंत्रिमंडल का विस्तार दोपहर 3.30 बजे होगा। यह जानकारी मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डा मोहन यादव ने मीडिया को दी है।

देखें वीडियो…

मुख्यमंत्री यादव ने कहा कि मध्य प्रदेश के नए मंत्रीमंडल का शपथग्रहण है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा प्रमुख जेपी नड्डा के नेतृत्व में हम फिर से विकास के लिए डबल इंजन सरकार के रूप में प्रदेश में आएंगे।

जब उनसे सवाल किया गया कि कल कितने लोग शपथ लेंगे तो मुख्यमंत्री ने स्पष्ट कुछ कहने से बचते हुए बस इतना कह दिया कि बहुत लोग हैं। मंत्रिमंडल में किसे शामिल किया जा रहा है इसको लेकर सस्पेंस अभी भी बरकरार है। सोमवार को सुबह मुख्यमंत्री के द्वारा राज्यपाल से मुलाकात की जानी है और नामों की सूची भी सौंपी जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button