Lord Shiva was anointed with Sahastradhara: प्रागेश्वर महादेव मंदिर में भगवान शिव का सहस्त्रधारा से किया अभिषेक
कॉलोनीवासियों के सहयोग से विधिवत संपन्न हुआ आयोजन

बैतूल। विवेकानंद वार्ड स्थित प्रागा होम्स कॉलोनी में प्रागेश्वर महादेव मंदिर में सहस्त्रधारा अभिषेक और हवन पूजन का आयोजन विधिवत्त तरीके से संपन्न हुआ। प्रागा होम्स कॉलोनी के सभी निवासियों ने मिलकर पूजन किया और स्थापना पूजन की विधि संपन्न की। इस धार्मिक अनुष्ठान में शामिल होकर सभी ने भगवान शिव की आराधना की। हवन और पूजन के पश्चात भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें प्रसादी का वितरण किया गया। इस भंडारे में श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और भगवान का आशीर्वाद प्राप्त किया। आयोजन के दौरान सभी धार्मिक क्रियाकलापों को परंपरागत विधि-विधान से संपन्न किया गया। सहस्त्रधारा अभिषेक में जल, दूध, शहद, दही, घी, और अन्य पवित्र सामग्रियों से भगवान शिव का अभिषेक किया गया। इस दौरान भजन-कीर्तन का भी आयोजन हुआ, जिससे वातावरण भक्तिमय हो गया। आयोजक विनोद परिहार, दीपक साहू, संतोष तोमर, प्रशांत राजपूत ने बताया कि इस कार्यक्रम के दौरान समस्त प्रागा होम्स कॉलोनीवासियों का भरपूर सहयोग रहा। इस आयोजन ने सभी निवासियों को एक साथ आने और धार्मिक कार्यों में सम्मिलित होने का अवसर प्रदान किया। इस प्रकार के आयोजन धार्मिक महत्व रखते हैं, सामूहिकता को भी बढ़ावा देते हैं।




