Problems of road and bridge construction: ग्राम जंगलीढाना पहुंचे भारत प्रतिनिधि और प्रांत अध्यक्ष को ग्रामीणों ने बताई सड़क और पुल निर्माण की समस्या

जंगलीढाना में नवनियुक्त भारत प्रतिनिधि और प्रांत अध्यक्ष का हुआ भव्य स्वागत

 

बैतूल। श्री मांझी अंतरराष्ट्रीय समाजवाद आदिवासी किसान सैनिक संस्था नई दिल्ली-2 के भारत प्रतिनिधि श्रवण परते और प्रांतीय अध्यक्ष दिनेश धुर्वे के जंगलीढाना आगमन पर भव्य स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम मांझी सरकार उमरघोड़खुर्द ब्रांच के सचिव मनीराम पंद्राम, मंजू पंद्राम और रूपेश उइके के नेतृत्व में आयोजित किया गया।

इस अवसर पर जन समुदाय, सैनिक प्रतिनिधि, प्रेसिडेंट, सेक्रेटरी, चपरासी और महिला मंडल प्रतिनिधियों ने अतिथियों का स्वागत सत्कार किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सैनिकों और ग्रामीणों ने भाग लिया। समारोह में ग्रामीणों और सैनिक प्रतिनिधियों ने भारत प्रतिनिधि और प्रांत अध्यक्ष को ग्राम जंगलीढाना में सड़क और पुल निर्माण की स्वीकृति दिलाने के लिए ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन में बताया गया कि ग्राम पंचायत घाना उमरी, जनपद पंचायत जुन्नारदेव, जिला छिंदवाड़ा के ग्राम जंगलीढाना में आदिवासी परिवार निवास करते हैं। यहां आने-जाने का रास्ता कच्चा होने के कारण और पुल न होने की वजह से बरसात के मौसम में नदी-नालों में पानी भरने से ग्रामीणों को अत्यधिक परेशानी का सामना करना पड़ता है। बच्चों की पढ़ाई बाधित हो जाती है और उन्हें स्कूल तक पहुंचने में कठिनाई होती है। ग्रामीणों ने तीन किलोमीटर लंबी सड़क के निर्माण और पुल निर्माण की मांग की।

भारत प्रतिनिधि श्रवण परते और प्रांतीय अध्यक्ष दिनेश धुर्वे ने आश्वासन दिया कि वह वरिष्ठ अधिकारियों से इस समस्या के समाधान के लिए चर्चा करेंगे। कार्यक्रम में प्रांतीय कोषाध्यक्ष नवनियुक्त भारत प्रतिनिधि सरवन परते, दिल्ली प्रतिनिधि अशोक वरकड़े, जिला अध्यक्ष छिंदवाड़ा नासूलाल आहके, जिला मंत्री बैतूल बलिराम उइके, अपील धुर्वे, घाना उमरी सरपंच रतिराम इवनाती, पंच सुंदरलाल उइके, नसरू पंद्राम, अनकलाल धुर्वे, झल्लू पंद्राम, नौसूलाल उइके, तुलसीराम उइके और प्रकाश इवनाती सहित अनेक मांझी सरकार सैनिक उपस्थित थे।समारोह में उपस्थित सभी ने आयोजन को सफल बनाने में सहयोग किया और आदिवासी अंचल की समस्याओं को उठाकर समाधान की दिशा में सकारात्मक कदम बढ़ाने का आह्वान किया।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button