अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद–राष्ट्रीय बजरंग दल आमला तहसील की नई समिति गठित, योग्य कार्यकर्ताओं को मिली जिम्मेदारी

बैतूल। अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद एवं राष्ट्रीय बजरंग दल तहसील आमला की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें संगठन को मजबूती देने के उद्देश्य से योग्य और सक्रिय कार्यकर्ताओं को उनकी योग्यता के अनुसार दायित्व सौंपते हुए नई समिति का गठन किया गया। बैठक में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही और नव नियुक्त पदाधिकारियों को उनके दायित्वों के सफल निर्वहन के लिए शुभकामनाएं एवं बधाइयां दी गईं।
नवगठित समिति में जिला अध्यक्ष संजू यादव, आमला तहसील अध्यक्ष सावन चौहान, तहसील उपाध्यक्ष पवन मस्तकर, तहसील महासचिव अजय नायडू, तहसील सहसचिव सुमित राने एवं तहसील कोषाध्यक्ष बंटी प्रजापति को दायित्व सौंपा गया। वहीं ग्राम अध्यक्ष के रूप में विशाल पाटिल एवं निहाल, अजय को जिम्मेदारी दी गई।
नगर इकाई में नगर अध्यक्ष अंकित, नगर उपाध्यक्ष गोल्डी ठाकुर तथा नगर महामंत्री विकल्प ठाकुर को मनोनीत किया गया। इसके साथ ही वार्ड अध्यक्ष के रूप में दीपक माली, बाला मिश्रा, मोहित, दीपक, मनीष, शैलेन्द्र, रोशन, रितिक, हिमांशु, अमन, चेतन, मयूर, अरुण, रिसिप, तुषार, सुमित एवं आदित्य की सक्रिय भूमिका रही। बैठक में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने संगठन को मजबूत करने और सौंपे गए दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने का संकल्प लिया।




