National service Scheme: समाज सेवा के माध्यम से राष्ट्र निर्माण करने का आव्हान

राष्ट्रीय सेवा योजना के साथ दिवसीय विशेष शिविर का हुआ उद्घाटन


बैतूल। डॉ.भीमराव अंबेडकर शासकीय महाविद्यालय आमला के राष्ट्रीय सेवा योजना की छात्र एवं छात्रा इकाई का संयुक्त सात दिवसीय विशेष शिविर का उद्घाटन समारोह शासकीय माध्यमिक शाला रमली के परिसर में महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो.जीआर डोंगरे की अध्यक्षता एवं ग्राम पंचायत रामली के सरपंच जगदीश अलोने के मुख्य आतिथ्य तथा वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. पीके मिश्रा, शासकीय माध्यमिक शाला रमली के प्रधान पाठक श्री चौहान, स्वास्थ्य कर्मी श्री सिकरवार के विशेष अतिथि में संपन्न हुआ।
इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो.जीआर डोंगरे ने शिविर की सफलता के लिए शुभकामनाएं देते हुए रासेयो प्रेरणा पुरुष स्वामी विवेकानंद के पद चिन्हों पर चलते हुए समाज सेवा के माध्यम से राष्ट्र निर्माण करने का आव्हान किया। ग्राम पंचायत रमली के सरपंच श्री अलोने ने शिविर के लिए आवश्यक सहयोग प्रदान करने का आश्वासन दिया। वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. मिश्रा ने शिविर को संबोधित करते हुए कहा कि रासेयो के माध्यम से विद्यार्थियों में व्यक्तित्व के साथ-साथ नेतृत्व क्षमता का भी विकास होता है। इस अवसर पर शासकीय माध्यमिक शाला के प्रधान पाठक श्री चौहान ने कहा कि विद्यालय परिसर में शिविर लगने से शाला में अध्यनरत विद्यार्थी भी लाभान्वित होंगे। छात्र इकाई कार्यक्रम अधिकारी प्रो.गीता माली ने शिविर में संचालित होने वाली समस्त गतिविधियों से अवगत कराया। छात्र इकाई कार्यक्रम अधिकारी डॉ.उमेश डोंगरे ने उपस्थित अतिथियों एवं गणमान्य नागरिकों के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ.राजेंद्र गिरी गोस्वामी द्वारा किया गया। इस अवसर पर सहायक कार्यक्रम अधिकारी प्रो.अनिता सोनपुरे एवं प्रो.आशीष सोनी माध्यमिक शाला का शैक्षणिक स्टाफ, शिविरार्थी, स्वयंसेवक, सेविकाएं, विद्यार्थी सहित ग्रामवासी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button