New appointment in National Journalist Association of India: अमन दरवाई बने भैंसदेही ब्लॉक अध्यक्ष

राष्ट्रीय पत्रकार संघ भारत में नई नियुक्ति


बैतूल। राष्ट्रीय पत्रकार संघ भारत के जिला संगठन को मजबूत करने की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए जिला अध्यक्ष रामेश्वर लक्षणे ने भैंसदेही ब्लॉक अध्यक्ष के रूप में नवापुर वार्ड क्रमांक 1, भैंसदेही निवासी अमन दरवाई को नियुक्त किया है। इस नियुक्ति का प्रमाण पत्र राष्ट्रीय अध्यक्ष जगदीश सिंह द्वारा जारी किया गया। राष्ट्रीय पत्रकार संघ भारत, मध्य प्रदेश इकाई के अंतर्गत बैतूल जिले के संगठन को सशक्त और सक्रिय बनाने के उद्देश्य से यह नियुक्ति की गई है। अमन दरवाई से अपेक्षा की गई है कि वे संगठन की नीतियों और पत्रकारों के हित में सक्रिय भूमिका निभाते हुए जिले के पत्रकार समुदाय को एक सशक्त मंच प्रदान करेंगे। जिला अध्यक्ष रामेश्वर लक्षणे ने कहा कि संगठन में नए और ऊर्जावान लोगों के आने से पत्रकारों की समस्याओं के समाधान में तेजी आएगी। संगठन के मध्यप्रदेश अध्यक्ष ऋषिकेश त्रिपाठी, शशांक शिखौला,अशोक चौहान,नीरज तिवारी,राकेश मिश्रा,विजय कुमार बंसल, चंद्रकांत,नरेंद्र पांडे,प्रमोद गुप्ता,राजेंद्र योगी,अटल दुबे, रवि गुप्ता,पंकज शर्मा सहित अन्य पदाधिकारियों ने नव नियुक्त ब्लॉक अध्यक्ष को शुभकामनाएं प्रेषित की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button