Seminar: “गुड-टच एवं बैड-टच” पर आयोजित हुआ सेमिनार

चाइल्ड हेल्प लाइन नंबर 1098 की दी जानकारी

बैतूल। शंकर वार्ड स्थित ग्लोबल पब्लिक स्कूल बैतूल में मातृ आशीष एजुकेशन वेलफेयर सोसाइटी द्वारा “गुड-टच” एवं “बेड-टच” पर छात्र-छात्राओं को विस्तार से जानकारी दी गई। छात्र-छात्राओं को बताया कि अगर कोई आपको टच करता है और आपको अच्छा लगता है या स्नेह की अनुभूति होती है तो यह गुड टच कहलाता है। इसको आप अपनी मां, पिता, बड़ी बहन, दादी के टच से फील कर सकते हैं। बैड टच क्या होता है ? जब कोई व्यक्ति आपको इस तरह से छूता है कि आप इससे असहज महसूस करते हैं या फिर उस व्यक्ति का छूना आपको बुरा लगता है, इससे संबंधित बहुत सारी जानकारी छात्र-छात्राओं के साथ साझा की। सोसायटी की मिस मंजू और आरती ने छात्र-छात्राओं को आपातकाल स्थिति में मदद के लिए उन्हें चाइल्ड हेल्प लाइन नंबर 1098 बताया और साथ ही उन्होंने वुमन हेल्प लाइन नंबर (1090) के बारे में भी बताया। इस अवसर पर विद्यालय की प्रिंसिपल श्रीमती प्रणाली चिठोरे, मीडिया प्रभारी, क्लास कोऑर्डिनेटर, समस्त टीचर एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button