Employees demanded salary for the strike period: न्यू बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कर्मचारियों ने मांगा हड़ताल अवधि का वेतन

कर्मचारियों ने बताई समस्या- ना मांगे पूरी हुई ना हड़ताल अवधि का मिला वेतन

बैतूल। न्यू बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कर्मचारियों ने गुरुवार को बैतूल जिले के प्रवास पर पहुंचे प्रदेश के उप मुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री राजेंद्र शुक्ल को ज्ञापन सौंपकर हड़ताल अवधि का वेतन देने की मांग की।

गौरतलब है कि न्यू बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के प्रदेश आव्हान जिलेभर में बहु उद्देश्यीय स्वास्थ्य कर्मचारियों ने 8 से 30 मई 2023 तक विभिन्न प्रकार की मांगों को लेकर हड़ताल की थी। कर्मचारियों ने बताया कि धरना प्रदर्शन कर सरकार तक 12 सूत्रीय मांगे पहुंचाई, लेकिन आज तक ना हमारी मांगों का निराकरण किया गया ना उन्हें हड़ताल अवधि का वेतन मिल पाया है। विगत कई वर्षो से लम्बित मांगों के लिए आवाज उठाई जा रही है, किंतु प्रदेश सरकार सिर्फ आश्वासन देकर हमारी हड़ताल खत्म करा देती है। कर्मचारियों ने बताया कि उन्होंने शासन के आश्वासन पर हड़ताल स्थगित कर दी थी। इसके बावजूद 12 सूत्रीय मांगो का निराकरण हुआ है और नहीं हडताल अवधि का वेतन आहरण किया गया। न्यू बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कर्मचारियों ने उपमुख्यमंत्री से हड़ताल अवधि का वेतन आहरण करने की स्वीकृति प्रदान करने की मांग की। ज्ञापन सौंपने वालों में जिला अध्यक्ष संजय ठाकुर, प्रदेश महामंत्री रामेंद्र मालवीय, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष प्रकाश माकोड़े, मनीष श्रीवास, संजीव लोखंडे, बलदेव बरडे, बसंत साहू, कृष्णा पाटिल, मेहरप्रभा परमार, एचपी तिवारी, रवि डिगरसे, श्रीराम बोरकर, वासुदेव उघड़े, अनिल देशमुख, प्रवीण कुमार नागर आदि शामिल थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button