Precious notice board thef: कीमती सूचना बोर्ड चोरी, गंज थाना में एफआईआर दर्ज, सीसीटीवी में दिखे चोर
आवेदक दिलीप कुमार तिवारी, प्रतीक तिवारी ने थाना प्रभारी को दिया लिखित आवेदन

बैतूल। शहर में चोरी की घटना पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। अभी हाल ही में गंज थाना में एक कीमती सूचना बोर्ड की चोरी का मामला दर्ज किया गया है। दिलीप कुमार तिवारी, निवासी राजेन्द्र वार्ड गंज, ने थाना प्रभारी को लिखित आवेदन देकर घटना की जानकारी दी। दिलीप कुमार तिवारी और उनके पुत्र प्रतीक तिवारी ने गंज थाना में शिकायत दर्ज करवाई कि उनके भूखंड खसरा नंबर 669/30, शंकर नगर वार्ड नं. 33 पर लगा स्टील/लोहे का सूचना बोर्ड चोरी हो गया है। यह बोर्ड प्रार्थी ने अपने भूखंड पर खुदाई कर स्थित करवाया था।
— भावेश पटेल, दीपक सोनी, भोला पवार और सुनील के रूप में की चोरों की पहचान–
प्रार्थी के अनुसार, आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों से घटना की फुटेज प्राप्त की गई है, जिसमें चार व्यक्ति लोहे का सूचना बोर्ड निकालकर ले जाते हुए दिख रहे हैं। दिलीप कुमार तिवारी द्वारा इन व्यक्तियों की पहचान भावेश पटेल, दीपक सोनी, भोला पवार और सुनील के रूप में की गई है। घटना की जांच के दौरान तहसीलदार और जिला लोक अभियोजन अधिकारी की राय ली गई। प्रथम दृष्टया यह पाया गया कि इन चारों व्यक्तियों ने बिना भूमि स्वामी की सहमति के सूचना बोर्ड को चोरी किया है, जो कि भारतीय दंड संहिता की धारा 379 के तहत अपराध है। प्राथमिक जांच और प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर गंज थाना में धारा 379 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर मामले की विवेचना शुरू कर दी गई है।
— सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार करने की मांग–
दिलीप कुमार तिवारी ने पुलिस से निवेदन किया है कि घटना की समुचित जांच कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाए और चोरी हुआ बोर्ड जप्त कर उन्हें वापिस दिलाया जाए। आवेदक इस घटना की निष्पक्ष जांच और त्वरित कार्रवाई की उम्मीद कर रहे है, ताकि इस प्रकार की घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके और शहर में शांति व्यवस्था बनी रहे।



