Betul news:न्यू बैतूल स्कूल गंज में निबंध प्रतियोगिता आयोजित, प्रतिभागियों को किया पुरस्कृत 

बैतूल। राष्ट्रीय युवा दिवस सप्ताह के अंतर्गत नेहरू युवा केन्द्र के जिला युवा अधिकारी के मागदर्शन में न्यू बैतूल स्कूल गंज में विगत 18 जनवरी को निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। न्यू बैतूल स्कूल के प्राचार्य एमके सरसोदे, शिक्षक नरेन्द्र ठाकुर, शिक्षक गंगारे की अध्यक्षता में कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर प्राचार्य ने कहा भारत को उसकी आजादी के 100वें वर्ष 2047 तक एक विकसित राष्ट्र बनाना है। इस दृष्टिकोण में आर्थिक विकास, सामाजिक प्रगति, पर्यावरणीय स्थिरता और सुशासन सहित विकास के विभिन्न पहलुओं को शामिल किया गया है। इस अवसर पर शिक्षक नरेन्द्र ठाकुर ने कहा भारत को 2047 तक एक विकसित देश बनने के लिए 8 प्रतिशत से अधिक वार्षिक वृद्धि की आवश्यकता है। यह केवल मानव पूंजी विकास पर जोर देने, उत्पादकता और मजदूरी बढ़ाने के लिए कौशल बढ़ाने और सार्वजनिक और निजी निवेश की उच्च दर के माध्यम से है जो गुणवत्तापूर्ण रोजगार पैदा करता है। हम आशा कर सकते हैं कि हम वहीं होंगे जहां हम होना चाहते हैं। निबंध प्रतियोगिता में प्रथम स्थान अजय शेषकर, द्वितीय स्थान कुलदीप एनिया, तृतीय स्थान आर्यन मोरे ने प्राप्त किया। सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र दिये गए। न्यू बैतूल के प्राचार्य को नेहरू युवा केन्द्र की ओर से शील्ड भेंट की गई। कार्यक्रम के समापन पर कीर्ति साहू ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button