विश्वकर्मा बढ़ई समाज समिति करेगी बेटियों का विवाह

19 अप्रैल को होगा निशुल्क विवाह सम्मेलन

बैतूल। विश्वकर्मा समाज समिति के तत्वाधान में आगामी 19 अप्रैल को निशुल्क विवाह सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। समिति से मिली जानकारी के अनुसार जिला बैतूल को सारणी क्षेत्र से जिला समिति के जिला प्रतिनिधि दीपक मालवी, नरेन्द्र मालवी, राजेश मालवी, शेखर मालवी, श्याम मालवी की अनुशंसा पर श्रीमती चंद्रकला बाई मालवी सारणी निवासी के आवेदन को जिला समिति ने स्वीकार करते हुए इनकी बेटी का निःशुल्क विवाह संपन्न करने का निर्णय लिया है। जिलाध्यक्ष गणेश प्रसाद मालवी, हर्ष मालवी ने बताया कि श्रीमती चंद्रकला बाई की बेटी का विवाह बैतूल के बघोली ग्राम में तय हुआ है। वर एवं वधु दोनों के पिता का स्वर्गवास हो चुका है। आर्थिक स्थिति ठीक न होने के कारण विवाह में दिक्कत एवं परेशानी आ रही है। उन्होंने सारणी क्षेत्र के जिला प्रतिनिधियो से चर्चा कर आवेदन जिला समिति को देकर निवेदन किया, उस पर जिला समिति ने विचार विमर्श कर 19 अप्रेल को निशुल्क विवाह संपन्न कराने का निर्णय लिया। सभी समाजिकजनों के सहयोग से यह विवाह संपन्न होगा। उल्लेखनीय है कि समाज समिति सामाजिक जनों के हितों को ध्यान में रखते हुए सेवा कार्य करती हैं। 19 अप्रैल को समाज के सहयोग से आमला, भैसदेही, मुलताई सहित जिले के सभी ऐसे परिवार जिन्हें अपनी बेटी के विवाह में आर्थिक परेशानी आ रही हैं, ऐसी बेटियों का विवाह विश्वकर्मा बढ़ई समाज समिति जिला बैतूल बिना शुल्क लिए समाज के सहयोग से करेगी। समाज समिति ने अपील की हैं कि सभी क्षेत्रों में हमारे जिला प्रतिनिधियों से सम्पर्क करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button