CM Big Action: नौ बच्चों की मौत के मामले में सीएम गंभीर, सागर के कलेक्टर, एसपी , एसडीएम को हटाया, डाक्टर सस्पेंड

MP News: मध्य प्रदेश के सागर जिले में दीवार गिरने से नौ बच्चों की मौत की घटना से सरकार बेहद गंभीर हो गई है। मुख्यमंत्री डा मोहन यादव ने प्रशासनिक और पुलिस की चूक मानते हुए सागर जिले के कलेक्टर और एसपी को हटाने की कारवाई कर दी है। इसके अलावा एसडीएम रहली को हटाने और डॉक्टर को सस्पेंड कर दिया गया है।
मुख्यमंत्री ने सागर जिले के शाहपुर में हुई बच्चों की मौत की घटना को गंभीरता से लेते हुए सागर के कलेक्टर दीपक आर्य, पुलिस अधीक्षक अभिषेक तिवारी एवं सागर एसडीएम को हटाने के निर्देश दिए हैं। साथ ही प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र शाहपुर में पदस्थ डॉ. हरिओम बंसल को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है।
सीएम ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि  मानसून पूर्व भी प्रदेश के सभी अधिकारियों को निर्देशित किया था, पुनः सभी को निर्देशित कर रहा हूं कि इस तरह की घटनाओं के प्रति संवेदनशील रहे, उपयुक्त उपाय और तत्परता से काम करें। भविष्य में ऐसी घटना की पुनरावृत्ति नहीं हो।
जारी आदेश में रायसेन के एसपी विकास कुमार सहवाल को सागर का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। सागर एसपी अभिषेक तिवारी को पुलिस मुख्यालय में सहायक पुलिस महानिरीक्षक के पद पर पदस्थ किया गया है।
छतरपुर के कलेक्टर संदीप जीआर को  सागर का नया कलेक्टर बनाया गया है। सागर कलेक्टर दीपक आर्य को हटाकर उप सचिव मध्य प्रदेश शासन पदस्थ कर दिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button